Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: इन 6 दिग्गजों पर रहेगी नजर, जानिए किस सीट पर है किसका असर?

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। कुल 61 फीसदी वोट पड़े थे। अब कुछ ही घंटों में स्थिति साफ हो जाएगी कि क्या कांग्रेस 10 साल बाद वापसी करेगी या फिर बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाएगी? लेकिन इस बीच बड़ा सवाल यह भी है कि कौन से दिग्गज नेता जीत का परचम लहरा पाएंगे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 07, 2024 | 11:48 PM

भूपेन्द्र हुड्डा व नायब सिंह सैनी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। कुल 61 फीसदी वोट पड़े थे। अब कुछ ही घंटों में स्थिति साफ हो जाएगी कि क्या कांग्रेस 10 साल बाद वापसी करेगी या फिर बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाएगी? वैसे तो हरियाणा में 5 बड़ी पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं। लेकिन असली मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है।

कांग्रेस, बीजेपी के अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो), जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और आम आदमी पार्टी (आप) भी किंगमेकर बनने की होड़ में हैं। इनेलो बहुजन समाज पार्टी और जेजेपी-आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन के सहारे ऐसा करने की कोशिश में है। वैसे तो इस चुनावी मैदान में कई बड़े चेहरे हैं, जिनकी जीत या हार पर सबकी नजर रहेगी। लेकिन इनमें 6 नाम ऐसे हैं जिन पर सबकी नजर रहेगी। इनमें भूपेन्द्र हुड्डा, नायब सिंह सैनी और विनेश फोगाट जैसे बड़े नाम शमिल हैं।

1. भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनकी पकड़ मजबूत बताई जाती है। हुड्डा दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अगर कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो उन्हें सीएम पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इस सीट पर जाट मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। भूपेंद्र हुड्डा भी इसी समुदाय से आते हैं।

2. नायब सिंह सैनी

मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा से दिल्ली भेजे जाने के बाद मुख्यमंत्री की कमान पाने वाले नायब सिंह सैनी अपने क्षेत्र करनाल की बजाय कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के मेवा सिंह से है। पिछली बार मेवा सिंह ने लाडवा सीट से जीत दर्ज की थी। लाडवा में बड़ी संख्या में ओबीसी मतदाता होने का फायदा नायब सिंह सैनी को मिल सकता है

3. विनेश फोगाट

पेरिस ओलंपिक 2024 से लौटने के बाद विनेश फोगाट चुनावी राजनीति में उतर गई हैं। फोगाट कांग्रेस के टिकट पर जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही थीं। जुलाना विनेश का ससुराल भी है। भाजपा ने विनेश के खिलाफ पूर्व पायलट योगेश बैरागी को मैदान में उतारा था। करीब दो लाख की आबादी वाले जुलाना में 70 फीसदी जाट समुदाय के लोग हैं।

4. अनिल विज

विज हरियाणा भाजपा का बड़ा पंजाबी चेहरा हैं। दो बार मंत्री रह चुके विज अंबाला कैंट सीट से उम्मीदवार थे और उन्होंने चुनाव के बीच में सीएम पद के लिए दावेदारी जताई थी। अंबाला कैंट में पंजाबियों और जाट सिखों के करीब 80 हजार वोट हैं। 1967 से 2019 तक यहां ज्यादातर पंजाबी समुदाय के लोग ही विधायक चुने गए हैं। यहां निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा अनिल विज को अच्छी टक्कर दे रही थीं।

5. अभय चौटाला

हरियाणा के सिरसा जिले की ऐलनाबाद सीट से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं। वे पिछले दो चुनावों से इस सीट पर जीतते आ रहे हैं। यहां ओबीसी- 18 फीसदी, अनुसूचित जाति- 21 फीसदी, जाट सिख- 7 फीसदी, ब्राह्मण- 3 फीसदी, पंजाबी- 3 फीसदी, वैश्य 3 फीसदी हैं। यहां जाट समुदाय और शहरी मतदाता उम्मीदवार की जीत-हार तय करते हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल यहां चौटाला को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

6. दुष्यंत चौटाला

जजपा नेता और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना सीट से चुनावी मैदान में थे। वे पिछले पांच सालों से भाजपा के साथ सरकार में थे। लोकसभा चुनाव 2024 में जब भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई तो गठबंधन टूट गया। 2019 में दुष्यंत चौटाला उचाना सीट से चुनाव जीते। यहां करीब 2.17 लाख मतदाता हैं। इनमें सबसे अधिक 1.7 लाख मतदाता जाट हैं।

Haryana assembly election result 2024 these 6 names will be in focus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2024 | 11:48 PM

Topics:  

  • Assembly Elections
  • BJP
  • Congress
  • Haryana Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

‘जब अमित शाह हुए थे गिरफ्तार तो…’, लोकसभा में गृहमंत्री से भिड़ गए केसी वेणुगोपाल-Video

2

बिहार से दिल्ली लौटे राहुल गांधी, काली टीशर्ट में संसद पहुंचे….जानें अचानक आने की वजह

3

भाजपा का ओबीसी प्रेम झूठा-आरक्षण विरोधी है बीजेपी: जीतेंद्र आव्हाड ने मंडल यात्रा सभा में लगाया आरोप

4

संसद में महासंग्राम! विपक्ष ने बिल की कॉपी फाड़कर अमित शाह की तरफ फेंकी, JPC को भेजे गए तीनों विधेयक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.