Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Exit Poll 2024: हरियाणा में नहीं चला मायावती का जादू, चंद्रशेखर आजाद का भी हाल बेहाल, बसपा-आसपा नहीं कर सकी कमाल

हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल का विश्लेषण करें तो पूर्व यूपी की सीएम मायावती की पार्टी बीएसपी और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भी मैदान में थी। एग्जिट पोल में इन दोनों पार्टियों की हालत काफी खराब नजर आ रही है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 06, 2024 | 12:03 AM

मायावती व चंद्रशेखर आजाद (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। हालांकि सभी की निगाहें 8 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, लेकिन एग्जिट पोल साफ कह रहे हैं कि कांग्रेस 10 साल बाद हरियाणा में वापसी कर रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम मायावती की पार्टी बीएसपी और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भी मैदान में थी। एग्जिट पोल में इन दोनों पार्टियों की हालत काफी खराब नजर आ रही है।

हरियाणा में चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया था। वहीं, मायावती की बीएसपी ने हरियाणा की राजनीति में कभी बड़ी राजनीतिक ताकत रही इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। इन दोनों पार्टियों का दलित वोट बैंक पर काफी प्रभाव माना जाता है, लेकिन हरियाणा चुनाव के एग्जिट पोल के मुताबिक यह विफल साबित होती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें:- Exit Polls 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस को जनादेश, बीजेपी हुई बेहाल, यहां देखिए हर एक एग्जिट पोल

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल पहुंचा UP-बिहार वाला ‘सियासी जहर’…राजनीति के इस हमाम में सब नंगे हैं, TMC-BJP कोई नहीं है दूध का धुला

बंगाल चुनाव में बीजेपी का ‘फाइनल पंच’ कब? अबतक 292 सीटों पर योद्धा तैयार, 2 सीटों पर अब भी सस्पेंस बरकरार

मछली पर महासंग्राम: क्या ‘माछ-भात’ तय करेगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री, सियासी कांटे में कौन फंसेगा?

बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, Amit Shah की सुरक्षा में चूक पर DC समेत 4 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

शून्य पर सिमट रहे दोनों दल

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक जितने भी एग्जिट पोल सामने आए हैं, उनमें मायावती और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। कुछ एग्जिट पोल इनेलो-बसपा गठबंधन और जेजेपी-एएसपी गठबंधन को शून्य सीटों पर सिमटता हुआ दिखा रहे हैं। इसके अलावा कुछ एग्जिट पोल इनेलो-बसपा गठबंधन को 3 से 6 सीटें और जेजेपी-एएसपी को 0 से 2 सीटें मिलती हुई दिखा रहे हैं। साफ है कि मायावती की पार्टी इनेलो प्रमुख अभय चौटाला की उम्मीदों पर पानी फेरती नजर आ रही है।

हरियाणा में 13 सीटों पर लड़ी थी एएसपी

आपको बता दें कि आजाद समाज पार्टी ने गठबंधन में हरियाणा में 13 सीटों पर चुनाव लड़ा था, पार्टी ने 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द हो गए थे। वहीं, हरियाणा के चुनावी रण में मायावती की बसपा ने 37 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन यहां इन दोनों पार्टियों की हालत खस्ता नजर आ रही है।

Exit poll 2024 mayawati and chandrashekhar azad in a bad condition in haryana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2024 | 11:56 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Haryana Assembly Elections
  • Mayawati

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.