एकनाथ शिंदे आज लेंगे बड़ा फैसला! गांव से आने के बाद महायुति की बैठक में होंगे शामिल
एकनाथ शिंदे इस समय अपने गांव सातारा में है। वे सातारा से वापस आकर कोई अहम फैसला ले सकते है। महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों के बाद महाराष्ट्र में सीएम के प्रबल दांवेदारों में से देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को ही प्रबल दांवेदार माना गया है।
- Written By: प्रिया जैस
एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद सीएम पद के लिए 1 दिसंबर को फैसला आ सकता है। इस दौरान महायुति में किसे सीएम के पद पर बिठाना है इस बात को लेकर अभी भी कश्मकश शुरू है। सीएम के लिए महायुति में लगातार अब तक कई बैठकें हो चुकी है, जिसका कोई परिणाम देखने को नहीं मिला है।
अब शुक्रवार को होने वाली बैठक भी रद्द हो गई। रद्द होने से पहले एकनाथ शिंदे भी मुंबई से सातारा चले गए थे। कहा जाता है कि जब भी एकनाथ शिंदे को कोई अहम फैसला लेना होता है वे अपने गांव सातारा चले जाते है और वापस आकर अपना फैसला सुनाते है। कहा जा रहा है कि तबीयत खराब होने के कारण वे सातारा चले गए थे।
सीएम बनने के प्रबल दांवेदार
इसलिए ये कयास लगाए जा रहे है कि एकनाथ शिंदे सातारा से वापस आकर कोई अहम फैसला ले सकते है। महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों के बाद महाराष्ट्र में सीएम के प्रबल दांवेदारों में से देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को ही प्रबल दांवेदार माना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
MLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
प्रहार जनशक्ति के बाद BVA का Shiv Sena में होगा विलय, हितेंद्र ठाकुर को एकनाथ शिंदे का बड़ा ऑफर, पढ़ें रिपोर्ट
इन दोनों में से ही अब किसी एक का सीएम बनना तय बताया जा रहा है। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने भी कई बार ये संकेत दिए है कि इस बार हो सकता है कि वे सीएम पद पर आसीन नहीं होंगे। इसके लिए भी एकनाथ शिंदे ने अपना बैकअप प्लान रेडी कर रखा है। बताया जा रहा है कि अगर एकनाथ शिंदे को सीएम नहीं बनाया जाता तो वे महाराष्ट्र के होम मिनिस्टर के रूप में काम करना चाहेंगे।
महायुति से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सातारा से लौटने का इंतजार
अब इन बातों में कितना दम है ये बात शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के वापस आने पर ही पता चल पाएगी। इसलिए फिलहाल उनका सातारा से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। 1 दिसंबर यानी रविवार को महायुति के बीच बैठक होने वाली है, जिसमें दांवा किया जा रहा है सीएम का फैसला कर दिया जाएगा।
ये इसलिए क्योंकि बीजेपी का कहना है कि महाराष्ट्र में सीएम का नाम घोषित करने से पहले अब BJP विधायक दल की बैठक होगी। उसमें BJP विधायक दल का नेता चुना जाएगा और फिर इसके बाद महायुति की संयुक्त बैठक होगी। वहीं दिल्ली से आने वाले दोनों पर्यवेक्षक की मौजूदगी में आगामी 1 दिसंबर को मुख्यमंत्री का ऐलान किया जाएगा।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
