-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Dushyant Chautala On Haryana Assembly Elections 2024
दुष्यंत चौटाला ने की खतरनाक भविष्यवाणी, बोले- अबकी बार सारे दलों का ऐसा होगा हाल
- Written By: साक्षी सिंह
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला ने भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही उन्होंने खुद की पार्टी जजपा के भी बारे में बताया।

दुष्यंत चौटाला (सोर्स- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला ने भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही उन्होंने खुद की पार्टी JJP के भी बारे में बताया। हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी (ASP) के साथ मिलकर JJP चुनाव लड़ रही है।
JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है, लेकिन विश्वास जताया है कि उनका गठबंधन पर्याप्त सीट जीतकर नतीजों के बाद एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरेगा।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
गुरुग्राम में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर एनकाउंटर में ढेर, बिजनेसमैन के घर रंगदारी मांगने पहुंचे थे बदमाश
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर ढेर, हांसी जिम ट्रेनर हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
चौटाला ने कहा कि हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव में जजपा ने 90 विधानसभा सीट में से 10, भारतीय जनता पार्टी ने 40 और कांग्रेस ने 31 सीट जीती थीं। जजपा ने ‘किंगमेकर’ की भूमिका निभाते हुए चुनाव के बाद भाजपा के साथ गठबंधन किया था। पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के प्रपौत्र 36 वर्षीय चौटाला का अनुमान है कि विधानसभा चुनाव में कोई भी पार्टी 40 सीट का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।
चौटाला ने किया चैलेंज
पूर्व उपमुख्यमंत्री चौटाला ने एक समाचार एजेंसी इंटरव्यू में कहा कि कोई भी पार्टी अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती और संभावना है कि कोई भी 40 सीट का आंकड़ा पार न कर पाए। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन पर्याप्त संख्या में सीट जीतेगा और एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभरेगा।
समर्थन के सवाल पर चौटाला का जवाब
यह पूछे जाने पर कि क्या वह त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में किसी अन्य दल का समर्थन करेंगे, चौटाला ने कहा, किसी के पीछे क्यों जाना? कोई हमारे पीछे क्यों नहीं आ सकता? कोई भी ऐसा अच्छा गठबंधन बना सकता है, जिसमें हम नेतृत्व करें। बाकी चीजों पर हम नतीजे आने के बाद टिप्पणी करेंगे।
जजपा इतने सीटों पर लड़ रही चुनाव
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, हमने देखा है कि दिल्ली, झारखंड और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यानी उनकी जनता दल-यूनाइटेड के पास केवल 44 विधायक हैं। पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व वाली जजपा और चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हाल में हरियाणा चुनाव के लिए अपने गठबंधन की घोषणा की थी। जजपा 69 सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि एएसपी ने 16 उम्मीदवार उतारे हैं।
गठबंधन से कमाल की उम्मीद
डबवाली विधानसभा सीट से जजपा ने दुष्यंत के भाई दिग्विजय सिंह चौटाला को मैदान में उतारा है। जजपा-एएसपी गठबंधन ने रानिया, महम और पुंडरी सीट पर तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन दिया है तथा दो निर्वाचन क्षेत्रों में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। जजपा अक्टूबर 2019 से मार्च 2024 तक पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा थी।
कब टूटा जजपा-भाजपा का गठबंधन
मार्च में जजपा-भाजपा गठबंधन तब टूट गया जब भाजपा ने खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया। खट्टर अब केंद्रीय मंत्री हैं। चौटाला उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह से है। चौटाला ने 2019 में बृजेंद्र की मां प्रेम लता सिंह को 47,000 से अधिक मतों से हराकर यह सीट जीती थीं।
ये भी पढ़ें:-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 105, 95, 88 का फॉर्मूला, MVA में सीटों का बंटवारा तय!
सीट बरकरार रखने के प्रति आश्वस्त चौटाला ने अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हरियाणा की जनता पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाना चाहती है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और आठ अक्टूबर को मतों की गिनती होगी।
Dushyant chautala on haryana assembly elections 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 साल पूरे, जिंदगी जीने का नया नजरिया देने वाली फिल्म आज भी है लोगों की फेवरेट
Jul 15, 2026 | 06:32 PMमहाराष्ट्र में नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा; कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दिए नई नीति के निर्देश
Jul 15, 2026 | 06:24 PMMaharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगी आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 15, 2026 | 06:24 PM25 लाख की नेमप्लेट, 300 करोड़ का बंगला… जानिए शाहरुख खान के ‘मन्नत’ की लग्जरी कहानी
Jul 15, 2026 | 06:17 PMकेरल मॉडल पर बनेगी यूपी की आयुष नीति; आयुर्वेद अस्पताल और मेडिकल कॉलेज खोलने वालों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
Jul 15, 2026 | 06:14 PMFacebook पर सस्ते सामान का ऑफर देख रहे हैं? एक गलती से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, पुलिस का बड़ा अलर्ट
Jul 15, 2026 | 06:06 PMअहमदाबाद प्लेन क्रैश: कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग सार्वजनिक नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट में AAIB ने किया विरोध
Jul 15, 2026 | 06:03 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














