शरद पवार के आरोपों को देवेंद्र फडणवीस ने किया खारिज, बोले- MVA के समय में होता था ये काम
देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को पैसे पहुंचाने के लिए पुलिस वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
- Written By: आकाश मसने
देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को पैसे पहुंचाने के लिए पुलिस वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। फडणवीस 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पुणे आए हैं। इससे पहले शरद पवार ने दावा किया था कि विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को पैसे पहुंचाने के लिए पुलिस वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बारामती में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि वह इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बोलना चाहते हैं लेकिन ऐसा करने से बच रहे हैं क्योंकि इससे उन अधिकारियों को ठेस पहुंचेगी जिन्होंने उनके साथ सूचना साझा की थी।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख के आरोपों का जबाव देते हुए कहा कि शरद पवार को भ्रम हो रहा है क्योंकि ऐसी चीजें तब हुआ करती थीं, जब विपक्षी दल सत्ता में थे।
सम्बंधित ख़बरें
मच्छर जनित बीमारी पर सख्ती, महाराष्ट्र में Japanese Encephalitis के खिलाफ बड़ा अभियान
अमरावती अश्लील वीडियो कांड पर भड़का महाराष्ट्र! शरद पवार गुट ने CM फडणवीस को पत्र लिख की SIT जांच की मांग
महिला सशक्तिकरण से देश का होगा विकास, 33% महिला आरक्षण से देश में आएगी क्रांति: फडणवीस
महिला आरक्षण पर CM फडणवीस का बड़ा दांव! सभी दलों के सांसदों और प्रमुखों को लिखा पत्र, कर दी ये बड़ी अपील
यह भी पढ़ें:– देवेंद्र फडणवीस की जान को खतरा! जानिए ऐसा क्या हुआ कि चुनाव के बीच अचानक बढ़ा दी गई सुरक्षा
इधर पुणे में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास जताया कि दौंड और पुरंदर सीट पर एनसीपी के बागी उम्मीदवार अपना नाम वापस ले लेंगे।
गोपाल शेट्टी से पार्टी के बारे में सोचने का आग्रह किया
बीजेपी नेता फडणवीस ने कहा कि उन्होंने गोपाल शेट्टी से पार्टी के बारे में सोचने का आग्रह किया है। मुंबई उत्तर से दो बार लोकसभा सदस्य रहे शेट्टी ने कहा था कि वह बोरीवली से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे क्योंकि उनका नाम बीजेपी के उम्मीदवारों की चौथी सूची में नहीं है। बोरीवली सीट से टिकट नहीं मिलने पर शेट्टी ने फडणवीस से मुलाकात की थी।
मुलाकात के बारे में बात करते हुए उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ‘‘वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं और मैंने उनसे पार्टी के बारे में सोचने का आग्रह किया है। उन्होंने पार्टी के अनुशासन का पालन किया है। मुझे यकीन है कि वह अब भी ऐसा ही करेंगे। उनका गुस्सा समझ में आता है।”
यह भी पढ़ें:– लाडकी बहिन योजना की दिसंबर की किश्त को लेकर CM शिंदे ने दिया बड़ा बयान, बताया कब खाते में आएंगे पैसे
पीयूष गोयल के लिए छोड़ी थी सीट
बता दें कि 2014 और 2019 में मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चार लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतने वाले बीजेपी नेता गोपाल शेट्टी को 2024 के आम चुनाव में टिकट नहीं दिया गया। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जीत दर्ज की।
गोपाल शेट्टी ने भरा निर्दलीय नामांकन
वहीं विधानसभा चुनाव में बोरीवली सीट से बीजेपी ने संजय उपाध्याय को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे नाराज गोपाल शेट्टी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
