Delhi Politics: हमने पूरी शिद्दत के साथ…दिल्ली में हार के बाद पहली बार बोले केजरीवाल, कहा- गुंडागर्दी करके उन्हें वॉकओवर…!
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं जानता हूं कि आप लोगों पर किस तरह का दबाव डाला गया, आपको किस तरह की धमकियां मिलीं। लेकिन आप लोग गुंडे नहीं हैं, जैसे दूसरी पार्टियों में होते हैं। आप सभी आम लोग हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
अरविंद केजरीवाल (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमने बहुत ही शिद्दत और रणनीति के साथ चुनाव लड़ा है। हमने कोई कसर नहीं छोड़ी। हमें खुद को बधाई देनी होगी कि हमने अपना काम अच्छे से किया, लेकिन नतीजा भगवान के हाथ में है।
केजरीवाल ने कहा कि हमने अपना काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैंने बहुत सोचा कि यह चुनाव दिल्ली के स्तर पर नैरेटिव था और बहुत सी चीजें थीं, मुझे नहीं लगता कि कहीं भी किसी भी चीज में हमने ऐसा या वैसा किया होगा। इस पूरे चुनाव के हीरो आप लोग हैं। आप लोगों ने बहुत कुछ बर्दाश्त किया है। मैं आपमें से बहुतों को जानता हूं। कोई रात 10 बजे तो कोई रात 11 बजे मेरे घर आता था।
और क्या कुछ बोले केजरीवाल?
केजरीवाल ने कहा कि मैं जानता हूं कि आप लोगों पर किस तरह का दबाव डाला गया, आपको किस तरह की धमकियां मिलीं। लेकिन आप लोग गुंडे नहीं हैं, जैसे दूसरी पार्टियों में होते हैं। आप सभी आम लोग हैं। आप सुप्रीमो ने कहा कि इस बार चुनाव के दौरान कई अन्य पार्टियों के लोग भी शामिल हुए। वे मुझसे पूछते थे कि आप इतने सभ्य लोगों के साथ चुनाव कैसे लड़ते हैं। मैं उनसे कहता था कि हमारी पार्टी सभ्य लोगों की पार्टी है।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
हमारी पार्टी गुंडों की पार्टी नहीं: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी प्रमुख ने आगे कहा कि हमारी पार्टी गुंडों की पार्टी नहीं है। तो ये साधारण आम लोग जो दुबले-पतले हैं, इन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता कि ये राजनीति में शामिल हैं, इन्हें बड़ी धमकियां मिलीं और ये डटे रहे। ऐसा नहीं है कि ये लड़ नहीं सकते थे, लेकिन इनमें जज्बा था। ये कहते थे कि हम देखेंगे।
गुंडागर्दी करके उन्हें वॉकओवर…
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पास कई सरकारी अधिकारी भी आए, जो अभी यहां मौजूद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब देखेंगे, नौकरी गई तो गई। उन्होंने हद कर दी। आप लोग उनके सामने खड़े हो गए, ये छोटी बात नहीं है। ये बहुत बड़ी बात है। उन लोगों को लगता था कि गुंडागर्दी करके उन्हें वॉकओवर मिल जाएगा, लेकिन हमने ऐसा नहीं होने दिया। हमने अच्छे से लड़ाई लड़ी। उन लोगों ने आपमें से कई लोगों को लाखों-लाखों रुपये ऑफर किए, लेकिन आप नहीं टूटे। यह आपका ईश्वर से रिश्ता है। आप लोग नहीं टूटे और सत्य के मार्ग पर अडिग रहे।
देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें कि पिछले 11 सालों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। 2020 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीतने वाली आप को इस बार सिर्फ 22 सीटों से संतोष करना पड़ा। यहां तक कि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए। वहीं पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा।
