ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी में हो रही है मतगणना, ड्रोन कैमरों और केंद्रीय बलों की कड़ी निगरानी में ईवीएम
West Bengal Results: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान रोमांचक मुकाबले के बाद सोमवार को मतों की गिनती हो रही है। सभी जिलों में मतगणना को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
बंगाल चुनाव (फाइल फोटो) (Image- IANS)
West Bengal Assembly Results 2026: पश्चिम बंगाल के कटवा सब-डिवीजन में मतगणना केंद्र के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। कटवा सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कटवा कॉलेज परिसर को आधिकारिक मतगणना केंद्र बनाया गया है। प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
सोमवार सुबह से ही पूरे परिसर को सील कर दिया गया है और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। राज्य पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की संयुक्त तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यहां त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत केवल अधिकृत कर्मियों और अधिकारियों को ही कई चरणों की सघन जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। प्रत्येक प्रवेश द्वार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।
टाइट सिक्योरिटी के बीच एंट्री
इसी तरह, पुरुलिया में स्थित सिधू कान्हो बिरसा विश्वविद्यालय को चार विधानसभा क्षेत्रों पुरुलिया, बलरामपुर और बागमुंडी के लिए मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां भी पोलिंग कर्मी और उम्मीदवार पहुंच चुके हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और हर व्यक्ति की सघन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। मतगणना आने वाले दिनों में शुरू होगी, जिससे पहले सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Kisan Yojana Update: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेस्टस
चुनाव हारे, पार्टी टूटी और अब ‘फंड वार’, बगावत के बाद TMC के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज, 440 करोड़ रुपये अटके
महुआ मोइत्रा का बड़ा दांव! राजनाथ सिंह की चिट्ठी शेयर कर मोदी सरकार की तारीफ में पढ़े कसीदे, बगावत की अटकलें
जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव के बाद से थी फरार; दक्षिण 24 परगना में पुलिस ने दबोचा
गाड़ियों पर प्रतिबंध, भारी पुलिस बल तैनात
कोलकाता के राशबिहारी विधानसभा क्षेत्र के लिए बैलीगंज गवर्नमेंट हाई स्कूल को मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां केंद्रीय बलों, राज्य पुलिस और बंगाल पुलिस की भारी तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और सभी प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग की गई है।
यह भी पढ़ें: West Bengal में भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, किसके सिर सजेगा ताज, कौन होगा किंग ऑफ बंगाल?
मालदा में भी हाई सिक्योरिटी
वहीं, मालदा कॉलेज में पांच विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना की जाएगी। यहां भी तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है और 163 बटालियन को तैनात किया गया है। विशेष रूप से इस बार ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। वहीं, राज्यभर में मतगणना को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। माहौल सतर्क और नियंत्रित है, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
चुनाव से जुड़ी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
