-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Congress Will Give Tickets To Loyalists In Maharashtra Assembly Elections
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस वफादारों को देगी टिकट, प्रभारी चेन्नीथला का बड़ा ऐलान
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ताबड़तोड़ बैठकें शुरू कर दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मेहनती, वफादार और नए चेहरों को टिकट देगी।

रमेश चेन्नीथला (सोर्स: एक्स@INCMaharashtra)
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ताबड़तोड़ बैठकें शुरू कर दी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में सफलता मिलने के बाद कांग्रेस को महाराष्ट्र से काफी उम्मीदें हैं। कांग्रेस महाराष्ट्र के प्रभारी रमेश चेन्नीथला व महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष लगातार राज्य में दौरे कर स्थानीय नेताओं से चर्चा कर चुनावी तैयारी का फीडबैक ले रहे हैं। इस क्रम में छत्रपति संभाजीनगर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और मराठवाड़ा सांसदों के अभिनंदन समारोह की बैठक संपन्न हुई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मेहनती, वफादार और नए चेहरों को टिकट देगी। छत्रपति संभाजीनगर और जालना के नेताओं की उपस्थिति में आयोजित एक बैठक में उन्होंने कहा कि लोगों के समर्थन के कारण कांग्रेस राज्य में लोकसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर फडणवीस करेंगे फैसला
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
कांग्रेस ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में से 13 पर जीत हासिल की। चेन्नीथला ने कहा कि ‘‘2019 में कांग्रेस का राज्य से केवल एक सांसद था। 2024 में यह संख्या बढ़कर 14 हो गई। जिस तरह हमने लोकसभा चुनावों में सफलता हासिल की, उसी तरह हमारा लक्ष्य विधानसभा चुनावों में भी प्रदर्शन को दोहराना है। महा विकास आघाडी मिलकर चुनाव लड़ेगी।”
नए और वफदार चेहरों को मिलेगा मौका
कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी चेन्नीथला ने कहा कि ‘‘विधानसभा चुनावों में नए और वफादार चेहरों को मौका देने का प्रयास किया जाएगा, जिन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की है।” कांग्रेस नेता विधानसभा चुनावों के लिए समीक्षा बैठक और मराठवाड़ा के सांसदों के अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।
छत्रपती संभीजनगर, दि. १२ ऑगस्ट २०२४ लोकसभा निवडणुकीत काँग्रेस महाराष्ट्रात सर्वात मोठा पक्ष म्हणून पुढे आला, त्यामागे जनतेची भक्कम साथ आहे. २०१९ ला राज्यात काँग्रेसचा एकच खासदार होता पण २०२४ मध्ये १४ खासदार झाले. लोकसभेला विजय मिळाला तशीच कामगिरी विधानसभेलाही करायची आहे.… pic.twitter.com/kP1d44MJk8 — Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) August 12, 2024
यह भी पढ़ें:- सुप्रिया सुले बाेलीं उन्हें लगता है कि रिश्ते और चुनाव पैसे से जीते जाते है
नवनिर्वाचित सांसदों का किया अभिनंदन
छत्रपति संभाजीनगर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और मराठवाड़ा सांसदों के अभिनंदन समारोह की बैठक में मराठवाड़ा से नवनिर्वाचित सांसद कल्याण काले और सांसद शिवाजीराव कलगे का अभिनंदन किया गया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक कांग्रेस दल के नेता बालासाहेब थोराट, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, विधान परिषद समूह के नेता ए. सतेज उर्फ बंटी पाटिल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीम खान, पूर्व मंत्री अमित देशमुख, डॉ. कल्याण काले, डॉ. शिवाजी कालगे, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन नाना गावंडे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल राऊत व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Congress will give tickets to loyalists in maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:45 PMढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














