पश्चिम बंगाल में मोहन यादव का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत, तीन सीटों पर किया प्रचार तीनों पर ही BJP आगे
CM Mohan Yadav Bengal Strike Rate: पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा आगे चल रही है, इसका जश्न एमपी में भी मनाया गया। इस चुनाव में सीएम मोहन यादव ने धुआंधार प्रचार किया और उनका स्ट्राइक रेट 100% रहा।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Mohan Yadav Bengal Campaign Impact 100 Percent: पश्चिम बंगाल के साथ-साथ देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। इसके लिए काउंटिंग प्रक्रिया जारी है, देशभर में सबसे ज्यादा चर्चित चुनाव बंगाल का है। पिछले 15 साल से मुख्यमंत्री रहने वाली ममता बनर्जी ने फिर सत्ता में आने का दावा किया तो वहीं, भाजपा राज्य में सत्ता परिवर्तन का दावा करती रही।
अगर अब तक के रुझानों पर गौर करें तो भारतीय जनता पार्टी टीएमसी से खास बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा तक पार कर लिया है। इस बार चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी धुआंधार प्रचार किया। ऐसे में जानते हैं उन सीटों के मौजूदा हाल क्या हैं, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रचार में उतरे थे।
कोलकाता की कमरहाटी विधानसभा
सीएम मोहन यादव कोलकाता की कमरहाटी, मेदिनीपुर की खड़गपुर सदर और बांकुरा विधानसभा सीट पर प्रचार करने गए थे। कमरहाटी से बीजेपी प्रत्याशी अरुप चौधरी आगे चल रहे हैं। मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर सदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष भी जीत रहे हैं। वहीं, बांकुरा विधानसभा सीट से भी भाजपा कैंडिडेट नीलाद्रि शेखर दाना आगे चल रहे हैं, यानी इन तीनों सीटों पर ही भाजपा जीत में है है।
सम्बंधित ख़बरें
आसनसोल दक्षिण में अग्निमित्रा पॉल की प्रचंड जीत, 40,839 वोटों से तापस बनर्जी को दी पटखनी
Thalapathy Vijay: पिता के खिलाफ क्यों मुकदमा करने पर मजबूर हुए थलापति विजय? जानें इस विवाद की इनसाइड स्टोरी
मिसिंग लिंक पर पिंपरी मेयर की सेल्फी, कहां है पुलिस? जनता पूछ रही सवाल- VIP के लिए अलग नियम!
‘दीपक बुझने से पहले तेज जलता है’, पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त पर संजय राउत का बड़ा बयान
मोहन यादव के प्रचार वाली सीट पर प्रमुख उम्मीदवार
आपको बता दें कि कोलकाता जिले की कमरहाटी सीट से बीजेपी प्रत्याशी अरूप चौधरी, टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा, मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष, टीएमसी उम्मीदवार प्रदीप सरकार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बांकुरा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी नीलाद्रि शेखर दाना, टीएमसी उम्मीदवार डॉ. अनूप मंडल, कांग्रेस से अरूप बनर्जी और सीपीआई-एम से अवोयानंद मुखोपाध्याय चुनावी मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें: ‘ममता को निर्ममता की कीमत चुकानी पड़ी’, बंगाल चुनाव के रुझानों के बीच CM मोहन यादव ने कसा तंज; जानें क्या कहा
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि पश्चिम बंगाल एवं असम में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय जन-जन के विश्वास और राष्ट्रवादी सोच की जीत है। उन्होंने आगे लिखा कि अंग, बंग और कलिंग हर दिशा में भाजपा का परचम लहराया है। असम ने एक बार फिर घुसपैठियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियों का साथ दिया। बंगाल की जनता ने भी कठिन परिस्थितियों के बावजूद लोकतंत्र में अपना अटूट विश्वास दिखाया है। इसके अलावा उन्होंने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए लिखा कि ममता दीदी को उनकी निर्ममता की कीमत चुकानी पड़ी।
