Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जयराम रमेश के आरोपों पर राजीव कुमार का जवाब, कहा- काउंटिंग से पहले बताएं नाम, हम देंगे सज़ा

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से एक दिन पूर्व सोमवार को चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मतगणना प्रक्रिया की जानकारी के साथ ही जयराम रमेश के आरोपों का भी जवाब दिया।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 03, 2024 | 02:19 PM

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से एक दिन पूर्व सोमवार को चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मतगणना प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश के रिटर्निंग ऑफिसर्स को धमकाने व प्रभावित करने वाले आरोपों का भी जवाब दिया।

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ चुनाव

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार का लोकसभा चुनाव किस तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों से तुलना करते हुए कहा कि 2019 में 540 बूथों पर रीपोल हुआ था लेकिन 2024 में केवल 39 जगहों पर दोबारा ही चुनाव करवाए गए हैं। ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ था। आगे उन्होंने बताया कि इन चुनावों में हिंसा की कोई घटना नहीं भी हुई।

जयराम रमेश के आरोपों का दिया जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश के रिटर्निंग ऑफिसर को फोन करके धमकाने और इन्फ्लुएंस करने के आरोपों का भी जवाब दिया। राजीव कुमार ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि एक बड़ी संख्या में रिटर्निंग ऑफिसर्स को इन्फ्लूएंस कर दिया गया है? अगर कोई कर सकता है तो काउंटिंग से पहले बताइए हम उसे सज़ा देंगे।

सम्बंधित ख़बरें

‘वोट चोरी’ के बीच हुए फरार, माल्टा में जा बसे लोकसभा चुनाव कराने वाले राजीव कुमार? सामने आ गई असलियत

CEC Gyanesh Kumar: कौन हैं ज्ञानेश कुमार, जो 19 को मुख्य चुनाव आयुक्त का संभालेंगे कार्यभार; कुछ इस तरह से हुई करियर की शुरुआत

पीएम मोदी की मीटिंग में पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस बोली नहीं होनी चाहिए थी बैठक; CEC की नियुक्ति का है मामला

कौन हैं अरुण गोयल? जो 24 घंटे में बने थे चुनाव आयुक्त! उनके ‘इस्तीफे’ के बाद क्या अकेले चुनाव करवाएंगे CEC राजीव कुमार?

#WATCH कांग्रेस नेता जयराम रमेश के इस आरोप पर कि केंद्रीय गृह मंत्री ने डीएम/आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) को फोन किया, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “ऐसा कैसे हो सकता है?…क्या कोई उनको (डीएम/आरओ) प्रभावित कर सकता है? हमें बताएं कि यह किसने किया, हम उसको सज़ा देंगे…यह ठीक… pic.twitter.com/ZTO98rGCoi — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2024

महिला मतदाताओं के लिए बजीं तालियां

प्रेस वार्ता की शुरुआत में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 64 करोड़ मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई है, और ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इन मतदाताओं में 31 करोड़ महिलाएं भी शामिल हैं। इसके बाद खड़े होकर महिला मतदाताओं के लिए तालियां भी बजाई गईं।

Cec rajiv kumar replied to congress leader jairam ramesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2024 | 02:19 PM

Topics:  

  • 25th CEC Rajiv Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.