हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, विनेश फोगाट के सामने ये नेता मैदान में

हरियाणा विधानसभा चुनाव के भाजपा ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।
Jharkhand Assembly Elections: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 66 कैंडिडेट्स के नाम का हुआ ऐलान
बीजेपी की पहली लिस्ट जारी
Updated on

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के भाजपा ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।दोनों सूची को मिलाकर बीजेपी अब तक 88 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है।

बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में छह विधायक को का टिकट काटा है, जिसमें निर्मल रानी, प्रवीण डागर, मोहन बड़ौली, सत्य प्रकाश, सीमा त्रिखा और जगदीश नायर का नाम शामिल है। नारनौल से बीजेपी ने ओम प्रकाश यादव पर एक बार फिर से भरोसा जताया है।

छह विधायकों का कटा टिकट

गन्नौर से मौजूदा बीजेपी विधायक निर्मल रानी को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है, उनकी जगह देवेंद्र कौशिक को टिकट दिया गया है। राई सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को टिकट नहीं मिला। वहीं कृष्णा गहलावत को मैदान में उतारा गया है। पटौदी से मौजूदा बीजेपी विधायक सत्य प्रकाश को नजरअंदाज कर दिया उनकी जगह बिमला चौधरी को टिकट मिला है।

धनेश अधलखा बढ़कल

इसके अलावा बढ़कल से मौजूदा बीजेपी विधायक सीमा त्रिखा का भी टिकट कट गया है। उनकी जगह धनेश अधलखा बढ़कल को उतारा गया है। साथ ही हथीन विधानसभा से प्रवीण डागर की जगह मनोज रावत को टिकट दिया है। होडल से बीजेपी जगदीश नायर की जगह हरिंदर सिंह रामरतन पर दांव लगाया है।

विनेश फोगाट के सामने होंगे योगेश बैरागी

बीजेपी ने जुलाना विधानसभा से कैप्टन योगेश बैरागी को चुनावी मैदान में उतारा है। जहां उनके सामने कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार महिला पहलवान विनेश फोगाट को टिकट दिया है।

5 अक्टूबर को है मतदान

आपको बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों का राज्य है। राज्य में 5 अक्टूबर के एक चरण में मतदान होगा और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com