Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद विधायक दल का नेता चुनने की तारीख का ऐलान, 4 दिसंबर को होगी भाजपा की बैठक

महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक दल का नेता चुनने के लिए 4 दिसंबर को बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा और इसके बाद सरकार के गठन की कार्यवाही होगी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 02, 2024 | 06:58 PM

निर्मला सीतारमण, देवेंद्र फडणवीस और विजय रूपाणी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके है। राज्य में महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। लेकिन अब तक मुख्यमंत्री नाम को ऐलान नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को महाराष्ट्र में पार्टी के विधायक दल का नेता चुनने के लिए गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए इन दोनों नेताओं की नियुक्ति की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक दल का नेता चुनने के लिए 4 दिसंबर को बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा और इसके बाद सरकार के गठन की कार्यवाही होगी।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

Ahilyanagar News: BJP विपक्षी नेताओं को खाने वाली ‘चुड़ैल’ है : हर्षवर्धन सपकाल

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ युद्ध का शंखनाद! फडणवीस सरकार ने रद्द किए लाखों प्रमाण पत्र, अब होगी धरपकड़

अन्नामलाई पर दर्ज हो FIR…बीजेपी नेता के बयान पर भड़के संजय राउत, बोले- बदल गई बीएमसी चुनाव की परिभाषा

यूपी में टूट रही समाजवादी पार्टी…भाजपा में आना चाहते हैं सपा विधायक, केशव मौर्य ने खोली सियासी परत

महायुति की बैठक रद्द

बता दें कि सोमवार को होने वाली महायुति की बैठक रद्द हो गई है। शिवसेना प्रमुख और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत खराब होने के कारण इस बैठक को टाल दिया गया है। वहीं दूसरी ओर महायुति में शामिल एनसीपी प्रमुख अजित पवार बीजेपी के हाई कमान से मिलने दिल्ली पहुंच गए है।

पहले कहा जा रहा था कि महायुति की बैठक के बाद भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। लेकिन महायुति की बैठक टलने के बाद भाजपा ने पहले पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। अब भाजपा विधायकों की बैठक 4 दिसंबर को होने की जानकारी सामने आ रही है।

5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह

भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने घोषणा की है कि नई महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर की शाम दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। शपथ ग्रहण समाराेह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं।

चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

कहां फंसा है पेंच

महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा यह तय है फिर भी सरकार के गठन देरी होने से कई सवाल खड़े हो गए है। कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे गृह मंत्रालय समेत कई बड़े मंत्रालयों की मांग कर रहे है। जिसके चलते देरी हो रही है। हालांकि गठबंधन के सभी नेताओं ने  इन बातों से इनकार किया है।

Bjp mlas will meet in maharashtra on december 4

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 02, 2024 | 06:44 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Nirmala Sitharaman

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.