झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत ये खास चेहरे होंगे स्टार प्रचारक
आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। चुनाव के लिए इस बार भी जोर-शोर से प्रचार होने की उम्मीदें है। इसके लिए चुनाव से पहले, आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है।
- Written By: प्रिया जैस
आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची की घोषणा कर दी है।
इस सूची में कुल 40 सदस्य है, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी धर्मेंद्र प्रधान और शिवराज सिंह चौहान के नाम भी शामिल हैं।
Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
JSSC JTMACCE Result 2026 Out: झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
इनके अलावा योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), नायब सिंह सैनी (हरियाणा), मोहन माझी हिमंत बिस्वा सरमा और विष्णु देव साई (छत्तीसगढ़) जैसे भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ गठबंधन करके लड़ेगी। भाजपा 68 सीटों पर, आजसू 10 सीटों पर, जदयू दो सीटों पर और लोजपा एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
कल्पना सोरेन
शनिवार को, भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए अपने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की, क्योंकि सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अपने सीट-बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया।
दूसरी ओर, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं।
