Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीजेपी ने सहयोगी दलों की दी चार सीटें, RPI(A) ने कलीना से उतारा उम्मीदवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति में शामिल बीजेपी ने अपने कोटे से चार सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी है। इसमें से केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की अगुवाई वाली आरपीआई (ए) ने कलिना से उम्मीदवार उतारा है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Oct 28, 2024 | 09:40 PM

रामदास आठवले और देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@RamdasAthawale)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति में शामिल बीजेपी ने अपने कोटे से चार सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी है। इसमें से केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की अगुवाई वाली आरपीआई (ए) ने कलिना से उम्मीदवार उतारा है। बीजेपी ने आरपीआई (ए) के अलावा युवा स्वाभिमान पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष और जन सुराज्य जनशक्ति पार्टी के साथ एक-एक सीट साझा की है।

बीजेपी ने युवा स्वाभिमान पार्टी को बडनेरा विधानसभा सीट, राष्ट्रीय समाज पक्ष को गंगाखेड, जन सुराज्य जनशक्ति पार्टी को शाहुवाडी विधानसभा सीट दी है। रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने कलिना विधानसभा सीट से अमरजीत सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।

#MaharashtraElection2024 | BJP releases a list of four constituencies that it is sharing with its allies. Union Minister Ramdas Athawale-led RPI(A) to filed candidates from Kalina. pic.twitter.com/uUywoX4IOH — ANI (@ANI) October 28, 2024

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई की जहरीली हवा सुधारने के लिए सरकार का ‘AI प्लान’, अनिल परब के सवाल पर फडणवीस और पंकजा मुंडे ने दिया जवाब

लापता लेडीज! महाराष्ट्र से हर दिन गायब हो रहीं 125 से ज्यादा महिलाएं, बजट सत्र में गूंजा सुरक्षा का मुद्दा

नासिक में 27 फरवरी से विश्व मराठी सम्मेलन का आगाज, फडणवीस करेंगे उद्घाटन; दिग्गजों की रहेगी मौजूदगी

मुंबई में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश, सभी को मिले सस्ती और वर्ल्ड-क्लास हेल्थकेयर

यह भी पढ़ें:– धुले में बढ़ेगी उद्धव ठाकरे की मुश्किलें, शहर प्रमुख हिलाल माली ने पार्टी से दिया इस्तीफा, लड़ेंगे चुनाव

बता दें कि रामदास आठवले की पार्टी केंद में बीजेपी की सहयोगी है। इसलिए उन्होंने महाराष्ट्र में भी बीजेपी से सीटों की मांग की थी। इसके लिए 27 अक्टूबर को रामदास आठवले ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ मुलाकात की थी।

बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी

गौरतलब है कि बीजेपी ने अब तक तीन लिस्ट जारी कर चुकी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। इससे पहले बीजेपी ने 99 उम्मीदवाराें की पहली व 22 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। अब तक बीजेपी ने तीन सूचियों में 146 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

पहली लिस्ट में थे ये बड़े नाम

पहली लिस्ट में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत तमाम दिग्गज नेताओं के नाम शामिल थे। इस प्रकार बीजेपी अब तक 146 सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से बीजेपी के उम्मीदवार हैं, जबकि प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार, अतुल सावे जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी टिकट दिया गया।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के लिए शरद पवार गुट ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, सलील देशमुख को काटोल से बनाया प्रत्याशी

Bjp gives four seats to allies rpia fielded candidate from kalina

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2024 | 09:03 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.