- Hindi News »
- Elections »
- Bengal Assembly Elections 2026 Phase 2 Voter Turnout 9 Am 18 39 Percent Purba Bardhaman Hooghly Leading
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 18.39 प्रतिशत मतदान, पूर्व बर्धमान और हुगली सबसे आगे
Bengal Election Voting: बंगाल की 142 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। शुरुआती दो घंटे में 18 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

वोटिंग के लिए कतार में लगे वोटर्स, फोटो- IANS
Phase 2 Voting Turnout: बंगाल की 142 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया जारी है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें अब भारी भरकम वोट प्रतिशत में बदलने लगी हैं। शुरुआती दो घंटे में 18% से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।
चुनाव आयोग के हालिया आंकड़ों की मानें तो दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 18 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हुआ है। बंगाल की जनता ने वोटिंग शुरू होने से पहले ही लंबी कतारें लगाकर ये बता दिया थी कि वोटिंग प्रतिशत पहले फेज की तरह ही रहने वाला है।
बंगाल में किन जिलों में कितनी वोटिंग?
पूर्व बर्धमान जिले में सबसे अधिक 20.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि हुगली में 20.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। ईवीएम की खराबी के बाद भी नादिया में 18.50 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर 24 परगना में 17.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके साथ ही हावड़ा में 17.76 प्रतिशत, कोलकाता उत्तर में 17.28 प्रतिशत और कोलकाता दक्षिण में 16.81 प्रतिशत वोट अबतक पड़े हैं। दक्षिण 24 परगना में 17.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को तगड़ा झटका, HC ने इस विधायक के कार्रवाई में भाग लेने पर लगाई रोक, क्या है मामला?
पश्चिम बंगाल में महिलाओं को हर महीने ₹3000 और मुफ्त बस यात्रा, नई सरकार का बड़ा ऐलान
…तो हिंदुओं को नहीं छोड़ेंगे, BJP की जीत से बौखलाया बांग्लादेशी मौलाना, तारिक सरकार से कर दी बड़ी मांग
योगी के नक्शेकदम पर चल पड़े सीएम सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में लाउडस्पीकर और सड़कों पर नमाज-पूजा पर लगा बैन
दूसरे फेज का चुनाव कितना अलग है?
बंगाल में हो रहे चुनाव को दो चरणों में बांटा गया। पहले चरण में 152 सीटें और दूसरे चरण में 142 सीटें हैं। पहले चरण की सीटों में 2021 के इलेक्शन में भाजपा का दबदबा ज्यादा रहा है। जबकि दूसरे चरण में वो सीटें हैं जहां पर ममता बनर्जी की पार्टी हावी बताई जा रही है। राज्य की राजधानी कोलकाता के अलावा, जिन छह अन्य जिलों में ये 142 विधानसभा सीटें फैली हुई हैं, उनमें नदिया, पूर्वी बर्दवान, हुगली, दक्षिण 24 परगना, उत्तरी 24 परगना और हावड़ा जिले शामिल हैं। ये सभी सीटें ममता बनर्जी की वो मजबूत सीटें हैं जहां भाजपा को बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ सकती है। इन हाई-प्रोफाइल सीटों में भवानीपुर भी शामिल हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से है। वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से वह भाजपा के निवर्तमान विधायक हैं।
यह भी पढ़ें: भवानीपुर में धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, दूसरे चरण की वोटिंग के बीच सियासी बवाल! देखें VIDEO
1,448 उम्मीदवार मैदान में, 220 महिलाएं
आपको बता दें कि 142 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1,448 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 1,228 है, जबकि महिला उम्मीदवारों की संख्या महज 220 है। दक्षिण 24 परगना के भांगर में सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हुगली जिले में सबसे कम 5 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, दूसरे चरण में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 32,173,837 है। यह इन सभी विधानसभा सीटों की कुल आबादी 50,013,786 का लगभग 64 प्रतिशत है। 32,173,837 पंजीकृत मतदाताओं में से 16,435,627 पुरुष मतदाता, 15,737,418 महिला मतदाता और 792 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
आईएएनएस इनपुट के साथ
Bengal assembly elections 2026 phase 2 voter turnout 9 am 18 39 percent purba bardhaman hooghly leading
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Googlebook Laptop का बड़ा धमाका, Gemini AI बदलेगा लैपटॉप इस्तेमाल करने का तरीका, ChromeOS और Android का संगम
May 13, 2026 | 12:11 PMमुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम के 25 गाड़ियों के काफिले पर बवाल, विपक्ष बोला- PM मोदी की अपील की उड़ी धज्जियां
May 13, 2026 | 12:11 PMतमिलनाडु विधानसभा में भारी हंगामा! DMK का वॉकआउट, उदयनिधि ने विजय पर लगाए गंभीर आरोप, की बड़ी अपील
May 13, 2026 | 12:03 PMनीट परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी रोष; पेपर लीक के कारण दोबारा परीक्षा का संकट
May 13, 2026 | 11:56 AMSBI में नौकरी करने का सुनहरा मौका… 4000 पदों पर निकलेंगी भर्तियां, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
May 13, 2026 | 11:54 AMगोराई मैंग्रोव पार्क जल्द होगा जनता के लिए खुला, अटल बिहारी वाजपेयी का दिया जाएगा नाम
May 13, 2026 | 11:53 AMनागपुर में इंसानियत शर्मसार! घायल युवक से मदद के नाम पर लूट, वाड़ी पुलिस का एक्शन; 3 आरोपी गिरफ्तार
May 13, 2026 | 11:49 AMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














