Assam Election Results: हिमंता ने असम में BJP को दिलाई हैट्रिक, कांग्रेस की हालत पिछली बार से भी खराब
Assam Election Result: असम में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है। शुरुआती रुझानो में हिमंता बिस्वा सरमा भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर सत्ता में लाने में सफल होतके दिख रहे हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
हिमंता सरमा (Image- Social Media)
Himanta Biswa Sarma Assam Election Results: असम में आज विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे का दिन है। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जो राज्य की सत्ता में उसकी वापसी का मजबूत संकेत माना जा रहा है। शुरुआती रुझानों में असम में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है। शुरुआती रुझानो में हिमंता बिस्वा सरमा भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर सत्ता में लाने में सफल होतके दिख रहे हैं।
126 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए जारी मतगणना के मुताबिक, एनडीए 85 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल 25 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
हिमंता और गोगोई अपनी सीट पर आगे
अगर बात करें राजनीतिक दिग्गजों की तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पारंपरिक जालुकबारी सीट पर आगे बने हुए हैं, वहीं कांग्रेस के प्रमुख चेहरे गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। बीजेपी इस चुनाव में अपने सहयोगियों असम गण परिषद और यूपीपीएल के साथ मिलकर लड़ रही है और सत्ता में लगातार तीसरी बार आने की उम्मीद कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मतगणना केंद्रों और ईवीएम वाले स्ट्रांगरूम की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। असम में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, जिसमें 25 लाख से अधिक मतदाताओं में से 85.96 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
यह भी पढ़ें- ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी में हो रही है मतगणना, ड्रोन कैमरों और केंद्रीय बलों की कड़ी निगरानी में ईवीएम
जालुकबारी हिमंता का अभेद्य किला
राज्य की सबसे हॉट सीट जालुकबारी विधानसभा सीट को सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का अभेद्य किला माना जाता है। शुरुआती रुझानों में सीएम हिमंता आगे चल रहे हैं। इस सीट पर सरमा का दबदबा सालों से कायम है। इस बार भी सबकी नजर इसी बात पर हैं कि क्या विपक्ष इस बार यहां कोई सेंध लगा पाएगा या सरमा अपनी जीत का अंतर और बड़ा करेंगे।
