Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Assam Result 2026: फिर खिलेगा ‘कमल’ या असम में होगा बड़ा उलटफेर? थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान, पल-पल की अपडेट

Assam Election Counting Update: असम की 126 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना हो रही है। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया में 722 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 04, 2026 | 05:37 AM

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Follow Us
Close
Follow Us:

Assam Assembly Election Result 2026: असम में चुनावी लड़ाई अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गई है। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब सबकी निगाहें आज आने वाले नतीजों पर टिकी हुई हैं। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए थोड़ी देर में रुझान सामने आने लगेंगे, लेकिन दोपहर तक स्थिति स्पष्ट होगी कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली BJP सरकार सत्ता बरकरार रख पाएगी या कांग्रेस गठबंधन जनता का भरोसा जीत पाती है।

चुनाव आयोग (Election Commission) के अनुसार, मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इसके बाद जैसे-जैसे ईवीएम खुलती जाएंगी नतीजे आप के सामने आना शुरू हो जाएंगे।

कहां देखें चुनावी नतीजे?

अगर आप असम विधानसभा चुनाव के नतीजे सीधे देखना चाहते हैं तो चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in सोमवार सुबह से ही चुनावी नतीजे दिखाना शुरू कर देगी।

सम्बंधित ख़बरें

Assam Hot Seats: हिमंत सरमा या गोगोई…किसका होगा राजतिलक? इन 5 सीटों के नतीजे तय करेंगे असम की अगली सरकार!

शशि थरूर बनेंगे केरल के मुख्यमंत्री? चुनावी नतीजों से पहले खुद बताया प्लान, बोले- कांग्रेस हाईकमान की पसंद….

बंगाल चुनाव का ‘रक्त-चरित्र’, 20 सालों का खौफनाक डेटा; देखें किस चुनाव में कितनी मौतें?

असम चुनाव के नतीजों से पहले मुंबई सट्टा बाजार में पलटा खेल, अचानक कांग्रेस के बढ़े ‘भाव’, मचा हड़कंप!

हर सीट का देखें हाल

इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर हर एक विधानसभा सीट का हाल भी आप देख सकते हैं। इसके साथ ही आप नवभारत लाइव की वेबसाइट पर भी मतगणना का लाइव कवरेज देख पाएंगे।

40 मतगणना केंद्रों पर खुलेगी EVM

मालूम हो कि असम की 126 विधानसभा सीट पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का आज फैसला होगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी। उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं।

यह भी पढ़ें- असम चुनाव के नतीजों से पहले मुंबई सट्टा बाजार में पलटा खेल, अचानक कांग्रेस के बढ़े ‘भाव’, मचा हड़कंप!

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना केंद्रों और ईवीएम वाले स्ट्रांगरूम की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। असम में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, जिसमें 25 लाख से अधिक मतदाताओं में से 85.96 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Assam assembly election result 2026 latest counting updates bjp congress winner list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2026 | 05:37 AM

Topics:  

  • Assam Assembly Election
  • Assembly Election 2026
  • BJP
  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.