अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन ने ‘INDIA’ पर किया तीखा हमला, कहा- जो झारखंड बनने के खिलाफ थे आज वो JMM के साथ हैं
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रदेश की जनता का रुझान देखकर लग रहा है कि प्रदेश में NDA की सरकार आ रही है। जनता जेएमएम और कांग्रेस से त्रस्त हो गई है।
- Written By: Saurabh Pal
अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
रांचीः पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने विश्वास जताया है कि विधानसभा चुनाव के बाद NDA सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि लोग मौजूदा सरकार से नाराज है। मुंडा ने कहा, “आज, मैं जो जनता का रुझान देख रहा हूं, वह मौजूदा सरकार के प्रति लोगों की नाराजगी को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग मौजूदा सरकार से नाराज हैं। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में भाजपा जीतेगी और हम सरकार बनाएंगे। वर्तमान सरकार ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है, जिसने 70 वर्षों तक झारखंड राज्य के सपनों को पूरा नहीं होने दिया। वर्तमान सरकार ने झारखंड राज्य को लूट का अड्डा बना दिया है। एनडीए स्पष्ट रूप से जीत रही है। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता के लिए India गठबंधन कुछ भी कर सकता है।
मुंडा ने india गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कहते थे कि झारखंड उनकी लाश पर बनेगा, वे अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ हैं। इसका मतलब है कि सत्ता के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं।” इससे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को सरायकेला से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन का झारखंड में कोई अस्तित्व नहीं है और वे चुनाव में कहीं नहीं टिकते। इस दौरान सोरेन कहा कि भाजपा की केवल झारखंड में ही नहीं, पूरे देश में लहर है। कोई भी इस लहर को रोक नहीं पाएगा। कांग्रेस और जेएमएम का झारखंड में कोई अस्तित्व नहीं है और वे इन चुनावों में कहीं नहीं टिकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड में अंधविश्वास बना मौत का कारण! तांत्रिक के कहने पर राख खा रहा था परिवार, 10 दिन में पांच की मौत
48 घंटे में 3 बच्चों की मौत! झारखंड में ब्रेन मलेरिया ने मचाया हड़कंप
JPL फाइनल के दौरान रांची में बड़ा हादसा, स्टेडियम के गेट पर भगदड़ में कई घायल, फैंस ने की तोड़फोड़
Dhanbad SBI Bank Fraud: 1.25 करोड़ घोटाले में फरार दो आरोपियों को CBI ने 20 साल बाद पकड़ा
इस बीच, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होने वाले झारखंड चुनाव से पहले शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की। वहीं चार दिन पहले भाजपा छोड़कर आईं लुईस मरांडी को जेएमएम ने जामा से टिकट दिया है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उम्मीदवारों की पांचवीं जारी कर दी है। जिसमें लुई मरांडी को जामा आरक्षित से सीट से टिकट दिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें:– लोकसभा चुनाव में हार गए थे बीजेपी के संजय काका और चिखलीकर, अब NCP ने दिया विधानसभा का टिकट
