Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भय जाने वाला है भरोसा आने वाला है…अमित शाह ने इतनी सीटें जीतने का किया दावा, बताया 5 मई को कौन बनेगा CM

Amit Shah: बंगाल में 152 में से 110+ सीटें जीतेगी BJP! बोले- "अगला मुख्यमंत्री बंगाली होगा, लेकिन TMC से नहीं।" रिकॉर्ड मतदान को बताया परिवर्तन की लहर।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 24, 2026 | 12:06 PM

अमित शाह (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amit Shah on West Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के मतदान पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने “अंग, बंग और कलिंग” क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी क्षेत्रों में भी बीजेपी को बढ़त मिल रही है।

अमित शाह ने कहा कि रिकॉर्ड मतदान यह दर्शाता है कि जनता का लोकतंत्र पर भरोसा और उत्साह बढ़ा है। उन्होंने पहले चरण के मतदाताओं का धन्यवाद किया और दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग, बंगाल पुलिस, सुरक्षा बलों और मतदान कर्मियों के प्रयासों की सराहना की।

इस बार बिना डर के मतदान हुआ

शाह के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में लोगों ने बिना डर के मतदान किया है, जो बदलाव के पक्ष में जनादेश का संकेत है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब “भय से भरोसे” की ओर बदलाव हो रहा है और परिवर्तन तय है। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण की 152 सीटों में से बीजेपी 110 से अधिक सीटें जीत रही है।

सम्बंधित ख़बरें

ममता दीदी की मुगलिया सरकार अब घर जाएगी, बंगाल में भारी वोटिंग देख गदगद हुए चंद्रशेखर बावनकुले

नवभारत निशानेबाज: चुनाव में प्रतिस्पर्धा कड़ी, PM मोदी ने खाई झालमुडी

नवभारत विशेष: मतदाताओं के नाम काटना लोकतंत्र से मखौल, संविधान की पांडुलिपि सजाने वाले का परिवार सूची से बाहर

जल्दी आ जाइये अमित जी…महिला के कमेंट पर अमित शाह ने किया रिप्लाई, बोले- 10 मिनट में पहुंच रहा हूं

Kolkata, West Bengal: Union Home Minister Amit Shah says, “The Chief Minister of Bengal is spreading rumours that if the BJP comes to power in Bengal, outsiders will rule the state. I want to tell ‘Didi’ that the next Chief Minister of Bengal will be someone born in Bengal,… pic.twitter.com/1UnjVOxwZO — IANS (@ians_india) April 24, 2026

उन्होंने यह भी कहा कि रिकॉर्ड मतदान से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास और मजबूत हुआ है। शाह ने दावा किया कि राज्य में “आतंक का राज” खत्म होगा और उनकी सरकार बनने पर महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री?

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि टीएमसी “बाहरी बनाम स्थानीय” का मुद्दा उठा रही है, लेकिन अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बंगाली भाषा बोलने वाला और यहीं पढ़ा-लिखा व्यक्ति होगा, हालांकि वह टीएमसी से नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- पवन खेड़ा जाएंगे जेल? गुवाहाटी हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, CM हिमंता की पत्नी पर लगाए थे आरोप

उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का ही एक कार्यकर्ता होगा और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता रहेगी।

Amit shah west bengal election first phase claim next cm bengali face

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 12:06 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Assembly Election 2026
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.