बंगाल चुनाव: किसको उल्टा लटकाने की बात कर रहे हैं अमित शाह…दिया जोरदार भाषण; चुन-चुन कर साधा TMC पर निशाना
Bengal Election: बीरभूम जिले के खैरासोल में आयोजित रैली के दौरान Amit Shah ने TMC पर जमकर निशाना साधा और साफ कहा कि पिछले 15 सालों में राज्य की जनता को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
- Written By: सजल रघुवंशी
अमित शाह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Amit Shah Bengal Rally: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और संकेतों में कड़ी चेतावनी भी दी। बीरभूम जिले के खैरासोल में आयोजित रैली के दौरान शाह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य की जनता को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
अमित शाह ने यह भी आरोप लगाया कि ‘कट-मनी सिंडिकेट’ के जरिए आम लोगों का शोषण किया गया है और भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें एक-एक कर सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने यहां तक कहा कि इन लोगों को चुनाव के बाद ‘उल्टा लटकाया’ जाएगा।
शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि जिन लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की हत्या की है या उन्हें प्रताड़ित किया है उन्हें भी कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोग अगर भूमिगत (अंडरग्राउंड) भी हो जाते हैं, तब भी उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के राज्य में कोई भी हिंसा नहीं होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
आदिवासी नहीं वनवासी? बयान को लेकर यवतमाल में बवाल, बिरसा ब्रिगेड का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
VIDEO | West Bengal assembly election 2026: Union home minister Amit Shah addresses a public meeting in Birbhum, West Bengal, says, “I am saying this today, give the BJP one chance to form the government, and we will set these syndicate operators straight. There is cut money and… pic.twitter.com/DeJS4DALN2 — Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2026
बंगाल में बन रही भाजपा सरकार- अमित शाह
अमित शाह ने दावा किया कि आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और अगला मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह व्यक्ति पश्चिम बंगाल में जन्मा होगा और बंगाली भाषा में बोलने और लिखने वाला होगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार पर अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: जाति है कि जाती नहीं…नीतीश को लव-कुश तो लालू को MY फार्मूले से मिली सत्ता, इस बार भी कास्ट ही बनेगी योग्यता!
ममता ने घुसपैठियों को दिया संरक्षण- अमित शाह
अमित शाह ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लंबे समय तक अवैध घुसपैठियों को संरक्षण दिया है। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर सबसे पहला काम ऐसे घुसपैठियों की पहचान करना और उन्हें देश से बाहर निकालना होगा। उन्होंने इसे भाजपा का मिशन बताया कि देश को अवैध घुसपैठियों से मुक्त किया जाए।
