अमित शाह (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने शनिवार को मेगा रोड शो किया। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। असम से केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने साफ संकेत दिया और कहा कि एक बार फिर असम में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। साथ ही उन्होंने 126 विधानसभा सीटों में से 90 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया।
साथ ही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह भी सपष्ट किया कि चुनाव के बाद हिमंता बिस्व शर्मा ही दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व शर्मा के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हिमंता ने असम को पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए पढ़ाई और इलाज का सबसे बड़ा सेंटर बना दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम असम में तीसरी बार फिर से भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। असम के लोग भारतीय जनता पार्टी और NDA सरकार बनाने के लिए उत्सुक हैं। हम 90 से ज़्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। असम की धरती से शाह ने बंगाल की राजनीति पर भी तीखा हमला बोला और घुसपैठ के मुद्दे को लेकर कड़ा संदेश दिया।
#WATCH | गुवाहाटी, असम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हम असम में तीसरी बार फिर से भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं… असम के लोग भारतीय जनता पार्टी और NDA सरकार बनाने के लिए उत्सुक हैं। हम 90 से ज़्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएंगे।” pic.twitter.com/NKOE5EVQ18 — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
असम दौरे के पहले अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ एक ‘आरोप पत्र’ (चार्जशीट) जारी किया था। उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का दस्तावेज नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की जनता की आवाज है। उनके मुताबिक, ममता सरकार ने ‘मां, माटी, मानुष’ के नारे से विश्वासघात किया है और ‘सोनार बांग्ला’ का वादा कर ‘सिंडिकेट राज’ कायम कर दिया। अमित शाह ने इसे ‘भय बनाम भरोसे’ की लड़ाई बताते हुए कहा कि राज्य में बदलाव की इच्छा स्पष्ट नजर आ रही है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बंगाल में बीजेपी का वोट शेयर 2014 के 17% से बढ़कर करीब 40% तक पहुंच गया है, जो साफ दिखाता है कि जनता बदलाव चाहती है।
यह भी पढ़ें: EXPLAINER: बायोमेट्रिक वोटिंग सिस्टम कैसे करेगा फर्जी वोटिंग खत्म? जानिए इसके फायदे, चुनौतियां और असर
इसके साथ ही उन्होंने घुसपैठ को देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताते हुए ममता सरकार पर सीमा पर फेंसिंग के लिए जमीन उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर 45 दिनों के अंदर फेंसिंग के लिए जमीन सुनिश्चित की जाएगी। आरजी कर केस, मवेशी तस्करी और मनरेगा घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि बंगाल की अस्मिता बचाने के लिए जनता इस बार बीजेपी को पूर्ण बहुमत देने के मूड में है।