BJP बंगाल में लव जिहाद और बहुविवाह की प्रथा को खत्म करेगी…जमकर गरजे अमित शाह; कही यह बड़ी बात
Bengal Election 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में रैली के दौरान बड़ी बात कही। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि BJP बंगाल में लव जिहाद और बहुविवाह की प्रथा को समाप्त करेगी।
- Written By: सजल रघुवंशी
अमित शाह (फाइल फोटो), सोर्स- सोशल मीडिया
Amit Shah Speech Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि अगर इस महीने के अंत में होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है, तो वह समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करके राज्य में व्याप्त ‘लव जिहाद’ और ‘बहुविवाह’ की प्रथा को समाप्त कर देगी।
उन्होंने मालदा जिले के मानिकचक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को एक साथ चार विवाह करने की स्वतंत्रता है, लेकिन चिंता न करें। अगले महीने बंगाल में सरकार बनने के बाद यूसीसी लागू कर दी जाएगी। एक समय में चार विवाह करने की प्रथा समाप्त हो जाएगी। राज्य में अब ‘लव जिहाद’ या ‘लैंड जिहाद’ नहीं होगा।
तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के पिछले 15 वर्षों के दौरान राज्य में भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में शामिल लोगों को कड़ी चेतावनी दी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अगर वे सोचते हैं कि वह बच निकलेंगे, तो वह गलतफहमी में हैं। परिणाम घोषित होने दीजिए और नई सरकार का गठन होने दीजिए। भ्रष्टाचार में लिप्त प्रत्येक व्यक्ति सलाखों के पीछे होगा।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
जिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
शरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
‘टीएमसी ने मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की’
अमित शाह ने यह भी कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस के असामाजिक तत्व 23 और 29 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश करते हैं, तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि इसलिए मैं उन्हें चेतावनी दे रहा हूं कि मतदान के दिनों में वे अपने घरों में रहें। अन्यथा, उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इसी के साथ, केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर का पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: किसको उल्टा लटकाने की बात कर रहे हैं अमित शाह…दिया जोरदार भाषण; चुन-चुन कर साधा TMC पर निशाना
‘कोई भी बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं कर पाएगा’
अमित शाह ने आगे कहा कि बाबर ने राम मंदिर को ध्वस्त किया था। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। इसलिए हुमायूं कबीर को ध्यान से सुनना चाहिए कि भारत में कहीं भी कोई बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं कर पाएगा। बाबरी मस्जिद के निर्माण का सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने पश्चिम बंगाल में आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद का खात्मा किया है, उसी प्रकार वह पश्चिम बंगाल सहित देश में अवैध घुसपैठ को भी रोकेगी।
एजेंसी इनपुट के साथ…
