भाजपा के 40 बागी निलंबित, चंद्रशेखर बावनकुले की सख्त चेतावनी, बोले- प्रचार नहीं करने पर भी होगी कार्रवाई
महायुति और पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ बगावत करने वाले 40 लोगों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो लोग महायुति का प्रचार नहीं करेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- Written By: आकाश मसने
चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव में महायुति और पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ बगावत करने वाले 40 लोगों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो लोग महायुति का प्रचार नहीं करेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने यह जानकारी दी। उन्होंने राहुल गांधी के नागपुर दौरे पर भी टिप्पणी की।
चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राहुल गांधी बंद कमरे में चर्चा कर रहे हैं। वे मीडिया को भी कुछ नहीं बताना चाहते। उनकी कोशिश जनता के बीच भ्रम पैदा करना है। वे शहरी नक्सलवाद का समर्थन करने आए हैं, देश विरोधी गतिविधियों का समर्थन करने आये हैं। कांग्रेस ने 80 बार संविधान बदला है। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर को कांग्रेस ने 2 बार हराया।
यह भी पढ़ें:– ये ‘महाअघाड़ी’ नहीं, ‘महाअनाड़ी’ गठबंधन है, महाराष्ट्र के मुस्लिम बहुल इलाके में दहाड़े CM योगी आदित्यनाथ
सम्बंधित ख़बरें
मुस्लिम आरक्षण पर तमिलनाडु में महासंग्राम, IUML की 5% कोटे पर भड़की BJP; बोली- पिछड़े हिंदुओं का हक मारा जाएगा
हंगामेदार होगा राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र, मुंबई में 22 जून से 10 जुलाई तक
‘मैं उनकी मस्ती उतार दूंगी’, धक्का-मुक्की से भड़की BJP विधायक मंदा म्हात्रे, मंत्री गणेश नाईक को लिया आड़े हाथ
‘क्षेत्रीय दलों को खत्म कर रही मोदी सरकार’, TMC संकट को लेकर नाना पटोले का BJP पर बड़ा हमला
दिव्यांग, निराश्रितों को 2,100 रुपए प्रति माह मिलेंगे
बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. बाबासाहब आंबेडकर विचारों को कभी स्वीकार नहीं किया। राहुल गांधी बाबासाहेब के विचारों के खिलाफ हैं और अब संविधान की बातें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाडली बहनों को प्रति वर्ष 25,000 रुपए देने का फैसला किया है। वर्तमान में उन्हें 18,000 मिल रहे हैं। इसी तरह दिव्यांग, निराश्रितों को 2,100 रुपए प्रति माह मिलेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे का एजेंडा महाराष्ट्र में परियोजनाओं का विरोध करना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऐसे में वे महाराष्ट्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– MSBSHSE ने दसवीं के विद्यार्थियों को दी बड़ी राहत, 19 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
दशकों पहले का विदर्भ बदल गया
राज ठाकरे ने विदर्भ के पिछड़ेपन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 10 साल पहले के विदर्भ और आज के विदर्भ में बदलाव आया है। चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि कांग्रेस के 45 साल की तुलना में हमारे 10 साल के बीच बड़ा बदलाव आया है। वहीं शरद पवार ने पहले भी सहानुभूति कार्ड खेला है। अब लोग इस सहानुभूति पर नहीं जाएंगे। बावनकुले ने दावा किया कि लोग महायुति के काम पर ध्यान देंगे।
