Delhi Women’s 2500 Scheme: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 2500 रुपये, जानिए किन्हें मिलेगा इस योजना का लाभ
सूत्रों के मुताबिक, इस योजना को लागू करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही कैबिनेट नोट तैयार कर इसे मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके लिए सरकार विभिन्न विभागों से डेटा कलेक्ट करने का काम कर रही है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कॉन्सेप्ट फोटो, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली : दिल्ली की सियासत में फिलहाल इस बात की चर्चा हो रही है कि दिल्ली की महिलाओं के खाते में भाजपा द्वरा किए गए वादे के मुताबिक 2500 रुपये कब भेजे जाएंगे। महिलाओं को महीने के 2500 रुपये दिलाने के लिए विपक्ष की ओर से LoP आतिशी फोरफ्रंट पर हैं। दिल्ली में सरकार गठन होने के बाद से ही दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी महिलाओं के खाते में 2500 रुपये भेजने के लिए लगातार दिल्ली सरकार पर हमला बोल रही हैं।
दरअसल, दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे वहीं 20 फरवरी को रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली थी। सीएम पद की शपथ लेने के बाद से ही वे एक्शन में दिख रहीं हैं। लेकिन अभी तक महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की योजना कब से लागू होगी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
इस योजना को लेकर विपक्ष लगातार कर रहा सवाल
इसको लेकर आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक सरकार से सवाल पूछने का काम लगातार कर रही है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि दिल्ली के किन महिलाओं के खाते में महीने के 2500 रुपये नहीं आएंगे, तो इसके लिए पढ़ लीजिए इस आर्टिकल को अंत तक।
सम्बंधित ख़बरें
वंदे भारत से लेकर एयरपोर्ट विस्तार तक: CM सुवेंदु अधिकारी ने गिनाई केंद्र सरकार के 12 साल की उपलब्धियां
मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज, विश्वास सारंग बोले- सुप्रीम कोर्ट ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया
बंगाल में BJP ने कर दिया खेला! 19 बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने, TMC सांसद ने मास्टरमाइंड का किया खुलासा
दिल्ली में चौथी मंजिल से कूदी विदेशी महिला, संदिग्ध ‘ड्रग्स लैब’ का भंडाफोड़; भारी मात्रा में MDMA बरामद
योजना को लागू करने के लिए मंथन में जुटी सरकार
‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इस योजना को लागू करने के लिए मंथन में जुटी हुई है। सरकार इस योजना के जरिए दिल्ली की सभी महिलाओं को 2500 रुपये दने की मूड में नहीं है। वे सिर्फ जरूरतमंद महिलाओं को ही इस योजना का लाभा देगी। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार इसको लेकर अधिकारियों के साथ लगातार हिसाब-किताब कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
- इस योजना के तहत वे महिलाएं पात्र होंगी जिनका घरेलू आय 3 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम है।
- जो महिला Income Tax देती है, वे महिलाएं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
सिर्फ इतनी महिलाएं ही पात्रता मानदंड को कर पाएंगी पूरा
आपको बता दें कि दिल्ली में 72 लाख से अधिक महिलाएं रजिस्टर्ड वोर्टस हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत महिलाएं मतदान करती हैं। अनुमान के मुताबिक 20 लाख महिलाएं ही पात्रता मानदंड को पूरा कर पाएंगी। इसके लिए दिल्ली सरकार एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित कर रही है। जिसके जरिए इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने का काम किया जाएगा।
महिला समृद्धि योजना को लागू करने के लिए तेजी से काम जारी
सूत्रों के मुताबिक, इस योजना को लागू करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही कैबिनेट नोट तैयार कर इसे मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके लिए सरकार विभिन्न विभागों से डेटा कलेक्ट करने का काम कर रही है। साथ ही, आईटी विभाग एक अलग सॉफ्टवेयर भी डेवलप कर रहा है, जिसके जरिए सभी आवेदन पत्रों का सत्यापन करने का काम पूरा किया जाएगा, ताकि पात्र महिलाओं की पहचान सही तरीके से की जा सके।
दिल्ली की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि यह योजना दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा किए गए प्रमुख चुनावी वादों में से एक थी। पीएम मोदी ने वादा किया था कि इसे 8 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले लागू कर दिया जएगा। पर अब अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सिर्फ दो दिन ही शेष बचे हैं।
