Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Delhi Politics: ये क्या बोल गईं सीएम रेखा गुप्ता? जिससे दिल्ली की सियासत में आ गया भूचाल

Delhi Politics: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि आतिशी जी, आज अरविंद केजरीवाल जी ने आपको यहां फंसा दिया है और पता नहीं वो खुद कहां गायब हो गए हैं। मुझे आपकी चिंता है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Mar 06, 2025 | 02:07 PM

सीएम रेखा गुप्ता और आप विधायक आतिशी, कॉनसेप्ट फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : दिल्ली की मौजूदा सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर एक गंभीर आरोप लगाया है। सीएम रेखा के इस आरोप से दिल्ली की सियायत में बवाल मचना तो तय है। दिल्ली में जब से भाजपा की सरकार बनी है और केजरीवाल सरकार की विदाई हुई है, तब से दिल्ली की सियासत में बवाल मचा हुआ है।

बता दें, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि आतिशी जी, आज अरविंद केजरीवाल जी ने आपको यहां फंसा दिया है और पता नहीं वो खुद कहां गायब हो गए हैं। मुझे आपकी चिंता है, अगर ये लोग स्वाति मालीवाल को उनके घर में पिटवा सकते हैं तो आप भी दूर नहीं हैं। मुझे आपकी बहुत चिंता है।

अरविंद केजरीवाल का इतना पक्ष मत लो…

विधानसभा में कैग (CAG) रिपोर्ट पेश किए जाने के बीच आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा, ‘मान लेते हैं कि हम चोर हैं…हम बेकार हैं…’ उनके बयान पूरा होने से पहले ही भाजपा नेताओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया और फिर इस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आपने अपनी गलती मान ली है ना? इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने आतिशी को चेतावनी देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का इतना पक्ष मत लो।

सम्बंधित ख़बरें

‘फैज-ए-इलाही’ के बाद ‘जामा मस्जिद’ का नंबर! HC के आदेश के बाद खलबली, अतिक्रमण के सर्वे के निर्देश

‘कितनी मस्जिदें गिराओगे?’ फैज-ए-इलाही के पास अतिक्रमण अभियान पर भड़के इमरान, सरकार की कमजोरी पर सवाल

सपा सांसद ने रची साजिश? तुर्कमान गेट पथराव में मौजूद थे मोहिबुल्ला नदवी, BJP ने अखिलेश से मांगा जवाब

36000 वर्ग फुट एरिया-30 बुलडोजर और भारी फोर्स, ध्वस्तीकरण के बाद कैसे हैं तुर्कमान गेट के पास हालात?

अब तुम्हारे काले राज खुल रहे हैं

हंगामे के कारण आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह को सदन की कार्यवाही से बाहर निकाल दिया गया। इसे लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “विपक्ष के हंगामे के चलते आप विधायक जरनैल सिंह को मार्शल आउट कर दिया गया है। अभी सदन के पटल पर दो ही रिपोर्ट आई हैं, अब तुम्हारे काले राज खुल रहे हैं।”

दिल्ली की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि दिल्ली की पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज से विपश्यना साधना के लिए पंजाब के होशियारपुर में हैं। इससे पहले भी केजरीवाल यह साधना बीते साल दिसंबर 2023 में कर चुके हैं। बता दें, विपश्यना एक ध्यान साधना है जिसे गौतम बुद्ध ने बताया था। यह भारत की सबसे पुरानी ध्यान तकनीकों में से एक है। यह आत्मनिरीक्षण के जरिए आत्मशुद्धि की साधना मानी जाती है।

What cm rekha gupta say which caused stir in delhi politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2025 | 07:00 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Atishi Marlena
  • Delhi News
  • Rekha Gupta
  • Swati Maliwal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.