उत्तर भारत में फिर तल्ख हुए सूरज के तेवर, दिन का पारा चढ़ा, अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं
दिल्ली समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में पारा चढ़ने के साथ लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। मौसम के अचानक करवट लेने के बाद यूपी, बिहार, राजस्थान में अगले 4-5 दिन लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी बढ़ाएगी परेशानी
नई दिल्ली: मौसम का भी कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ दिन पहले तक दिल्ली और उत्तर भारत के राज्यों में बादलों ने डेरा डाला हुआ था। कई राज्यों में आसमान में काले बादल छाए हुए थे। दिल्ली में तो आंधी और हल्की बारिश भी हो रही थी। वहीं अब फिर से तेज धूप और गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। देश की राजधानी में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।
यूपी समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी यही हाल है। तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने से उमस भरी गर्मी हो गई है। आने वाले तीन दिन पारा और चढ़ने के साथ लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार जाने की उम्मीद जताई है।
इन राज्यों में पारा चढ़ेगा
उत्तर प्रदेश में बारिश न होने से लोग उमस भरी गर्मी झेलने को मजबूर हैं। यहां सुबह से ही तेज धूप के चलते आसमान से आग बरसने लगती है। दिन का तापमान इन दिनों 39 से 41 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। 10 जून के बाद यहां हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं बिहार में भी लोग गर्मी से बेहाल हैं। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री पहुंचने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है। कुछ पूर्वी जिलों में रिमझिम बारिश हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
36 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 90 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी
आज का मौसम: 17 राज्यों में आंधी-बारिश का ‘अलर्ट’, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कब मिलेगी गर्मी से राहत?
Nagpur Weather: नागपुर में 44° C की झुलसाने वाली लू, ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें आज मौसम का हाल
नौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, ब्रह्मपुत्र सहित प्रमुख नदियों का घटा जलस्तर
राजस्थान में कहर ढाएगी गर्मी
राजस्थान में गर्मी कहर ढाने वाली है। यहां तापमान आने वाले कुछ दिन और बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में ज्यादातर क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश के जैसलमेर, बीकानेर में तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर चला गया है। जयपुर में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री बढ़ गया है। मौसम विभाग की माने तो 48 घंटे में 1-2 डिग्री वृद्धि के साथ तापमान 46 डिग्री पार भी जा सकता है।
पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के आसार
पूर्वोत्तर के राज्यों में यूं तो काफी दिनों से बारिश के कारण असम में बाढ़ के कारण लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। मणिपुर में भी बारिश और भूस्खलन में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। ऐसे में इन राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
