Weather Forecast: भारत के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में आज गर्मी करेगी परेशान
राजधानी दिल्ली एनसीआर में मानसून की विदाई होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शनिवार यानी 05 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
- Written By: प्रीति शर्मा
मौसम का हाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
दिल्ली: राजधानी दिल्ली एनसीआर में मानसून की विदाई होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शनिवार यानी 05 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आज यानी 06 अक्तूबर की बात करें तो आसमान के साफ रहने की संभावना है। साथ ही तेज धूप से गर्मी परेशान कर सकती है।
हालांकि मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, उत्तर भारत में बिहार और उत्तर प्रदेश के राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।
इन राज्यों में रहेगा बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज यानी 06 अक्तूबर को बारिश हो सकती है। आज केरल में हल्की बारिश हो सकती है। तो वहीं, तटीय राज्य जैसे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
महागांव में राशन दुकान अनियमितता पर कार्रवाई, अध्यक्ष के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज
लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती
नासिक के इंदिरानगर में 12 घंटे ठप रही MNGL गैस सप्लाई, महीने में तीसरी बार बत्ती गुल; उपभोक्ता परेशान
IFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
बता दें कि भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 06 अक्टूबर 2024 को नॉर्थ ईस्ट के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, विभाग ने मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश में हो सकती है बारिश
अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं, तो यहां के कुछ शहरों कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में बारिश की संभावना है। लेकिन राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे मौसम में नमी रहने की संभावना है। यहां पर अधिकतम तापमान सामान्य से भी अधिक रहने की संभावना है।
मॉनसून की विदाई कब होगी
पिछले कुछ दिनों में दिल्ली का मौसम काफी सुहावना था। लेकिन तेज धूप के कारण गर्मी ने परेशान कर दिया है। शाम होने के बाद लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलती है। जानकारी के अनुसार बारिश का सिलसिला करीब तीन से चार दिन तक जारी रह सकता है। इसके बाद हल्की सर्दी आने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश का कारण बना हुआ है। हालांकि माना जा रहा है कि इस साल अक्टूबर 11 से 12 तक मानसून की विदाई हो सकती है।
