दिल्ली में ‘सांस’ लेना भी मुश्किल, हवा में जहर, खतरनाक हुआ AQI
दिल्ली में आज रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह नौ बजे 24 घंटे का औसत AQI 265 रहा।
- Written By: राहुल गोस्वामी
दिल्ली में 'सांस' लेना भी मुश्किल
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह नौ बजे 24 घंटे का औसत AQI 265 रहा।
इस बाबत भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि, दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 20।0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। IMD ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 91% रहा। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी में दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
इस लगातार प्रदूषित हो रही हवा से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने यहां कई हॉटस्पॉट इलाके बनाए हैं, जिनकी सतत निगरानी की जा रही है। वहीं, दिल्ली के मौसम में भी बदलाव का क्रम फिलहाल जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश ने नहीं दी राहत! उमस और गर्मी के डबल अटैक से बढ़ी आफत, अस्पतालों में मरीजों की भीड़
दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
Monsoon Update: दिल्ली-UP समेत MP में बदला मौसम का मिजाज, एयरपोर्ट पर मची खलबली; कई फ्लाइट्स लेट
इधर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों से घरों में ही रहने को कहा है। दिल्ली में AQI गड़बड़ाने से लोगों को सांस लेने में भी अब दिक्कते हो रही हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं, बीते 25 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की आशंका भी जताई है।
मौसम विभाग की मानें तो आज यानी रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बीते शनिवार को ही अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
जानकारी दें कि, ‘0’ शून्य और 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच AQI को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
