Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: मौसम ने मारी पलटी…दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ जमकर हुई बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Weather Update: दिल्ली में अचानक से मौसम में बदलाव देखने मिला है। शुक्रवार की सुबह तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 02, 2025 | 06:47 AM

दिल्ली में बारिश (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक दम से पलटी मार ली है। शुक्रवार की सुबह तेज हवाओ के साथ दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई है। कुछ इलाकों में तो ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है।

हालांकि, बारिश की वजह से कई लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है। ऑफिस आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ी है। वहीं, कुछ लोगों का तो जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बारिश आने से गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन परेशानियां भी बढ़ गई है।

#WATCH | Parts of Delhi receive rainfall, bringing some respite from the heat. Visuals from Mandi House area. pic.twitter.com/DIgGPpTApC — ANI (@ANI) May 1, 2025

सम्बंधित ख़बरें

आज का मौसम: 11 राज्यों में बारिश और जोरदार हवाओं का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड? IMD अपडेट जारी

महाराष्ट्र में बढ़ने लगा गर्मी का असर, तापमान 30 डिग्री के पार, अमरावती रहा सबसे गर्म

पहाड़ों से लेकर मैदान तक…उत्तर भारत में मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर भारत में मौसम लेगा करवट, बारिश, तेज हवाओं और बर्फबारी का अलर्ट, देखें IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली में रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की मानें तो दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही तेज गरज के साथ कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। इसके अलवा ओले भी गिर सकते हैं।

तापमान में गिरावट

वहीं, मौसम विभाग का ये भी कहना है कि अब लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना जताई गई है।

भारत के इन राज्यों में भी होगी बारिश!

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है। खास तौर पर उत्तरी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के लिए चेतावनी जारी की गई है।

मौसम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फ्लाइट्स हुईं प्रभावित

दिल्ली-एनसीआर में आए तेज तूफान और भारी बारिश के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसको लेकर एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क कर अपनी फ्लाइट की अपडेट जानकारी लें।

Weather update heavy rain with strong winds in delhi ncr imd issued red alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2025 | 06:47 AM

Topics:  

  • Daily Weather Report
  • IMD
  • IMD red alert
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.