Uber ड्राइवर ने महिला से की मारपीट, कंपनी का सेफ्टी फीचर भी नहीं किया काम, दिल्ली की घटना ने चौंकाया
Delhi Woman Assault: दिल्ली में रह रही भारती चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि Uber ड्राइवर ने राइड के दौरान उनके साथ मारपीट की। उन्हें गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश की।
- Written By: रंजन कुमार
उबर कैब।
Uber Driver Twisted Arm: दिल्ली में एक महिला के लिए डॉक्टर के पास जाना तब खौफनाक अनुभव बन गया, जब उनके Uber ड्राइवर ने उनके साथ मारपीट की। उनका हाथ मरोड़ दिया। पीड़िता भारती चतुर्वेदी ने बताया कि मुसीबत के वक्त न तो Uber के सेफ्टी फीचर ने काम किया और न दिल्ली पुलिस ने तुरंत मदद की। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद अब मामले में जांच शुरू हुई है।
भारती चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) और लिंक्डइन पर अपनी आपबीती शेयर की। उन्होंने अपने पोस्ट के माध्यम से बताया कि बुधवार दोपहर उन्होंने वसंत विहार से सर्वोदय एन्क्लेव जाने के लिए Uber कैब बुक की थी। बाहर बहुत अधिक प्रदूषण था और उन्हें अस्थमा के चलते सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनका आरोप है कि ड्राइवर ने ड्रॉप लोकेशन से काफी दूर गाड़ी रोक दी। जब भारती ने उसे आगे चलने के लिए कहा तो ड्राइवर भड़क गया। उसने गुस्से में गाड़ी तेज चला दी और यू-टर्न लेने के बजाय अनजान गली में गाड़ी मोड़ दी।
जान बचाने को खोला दरवाजा
भारती का कहना है कि जब ड्राइवर ने गाड़ी रोकने से मना कर दिया तो उन्होंने मजबूर होकर चलती गाड़ी का दरवाजा खोल दिया, ताकि ड्राइवर को गाड़ी रुकनी पड़े। इस दौरान ड्राइवर ने पीछे हाथ करके भारती का हाथ मरोड़ दिया। वो किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलीं। उनके पास सिर्फ फोन और इनहेलर था। भारती के अनुसार इससे भी हैरानी की बात यह रही कि तुरंत 100 नंबर (पुलिस) और Uber सेफ्टी लाइन पर कॉल किया, लेकिन कहीं से मदद नहीं मिली।
सम्बंधित ख़बरें
DMRC की बड़ी पहल: कल से हर सोमवार दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें, PM मोदी की अपील का असर
Ola-Uber और Rapido पर बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र सरकार का सख्त फैसला, अब फोन से गायब हो सकते हैं ऐप्स
दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी की शिकार पीड़िता ने बताई आपबीती, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
दिल्ली में फिर निर्भया जैसी दरिंदगी: चलती बस में महिला से गैंगरेप, भड़के केजरीवाल बोले- ‘हमने कुछ नहीं सीखा’
Dear women of Delhi I took an @Uber_India from Vasant Vihar to sarvodaya enclave to the doc. The pin stopped near Essex farms, driver agreed to drop me minus pin. But began getting irritated and yelling and suddenly turned while i asked him to go straight for a u turn. Asked… — Bharati Chaturvedi (@Bharati09) November 26, 2025
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हरकत में आई पुलिस
पीड़िता भारती ने बताया कि Uber के AI ने कॉल काट दी। जब बात हुई तो कंपनी ने कहा कि वे मौके पर मौजूद नहीं हैं, इसलिए मदद नहीं कर सकते। पुलिस ने फोन नहीं उठाया। ड्राइवर वहीं खड़ा होकर तंज कसता रहा कि बुला लो पुलिस को। भारती ने बाद में ऑटो लिया और डॉक्टर के पास गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह वाकया लिखा, तब जाकर Uber और दिल्ली पुलिस हरकत में आई।
आरोप सही होने पर होगी कार्रवाई: डीसीपी
Uber ने माफी मांगते हुए कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। साउथ दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि जांच चल रही है। आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े: Noida News: Uber चालक की खौफनाक हरकत का शिकार हुई महिला, कंपनी सोशल मीडिया पर मांग रही माफी
सेफ्टी एक प्रिविलेज
चिंतन एनजीओ की फाउंडर भारती ने इस घटना के बाद कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा, असली मुद्दा है कि हम सुरक्षित नहीं हैं। हम अपनी सुरक्षा उन कंपनियों के भरोसे नहीं छोड़ सकते, जिनका मकसद सिर्फ मुनाफा कमाना है। Uber में सुरक्षा मिलना एक प्रिविलेज है, कोई गारंटी नहीं।
