स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोलीं- PM मोदी की छवि खराब करना ही विपक्ष का एकमात्र एजेंडा

Smriti Irani On Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष का एकमात्र एजेंडा PM मोदी की छवि खराब करना और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाना है।
Smriti irani
Smriti irani Smriti irani
Published on: 
Updated on: 

Smriti Irani On Rahul Gandhi: कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट को लेकर उठाए गए सवालों के बीच बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावी हार की समीक्षा और आत्ममंथन करने के बजाय देश की संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

स्मृति ईरानी ने चुनाव आयोग का बचाव करते हुए कांग्रेस से सवाल किया कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में, जहां बीजेपी की सरकार नहीं है, क्या कांग्रेस चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाती है या उसे क्लीन चिट देती है।

'कांग्रेस को हार की समीक्षा करनी चाहिए'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग भारतीय लोकतंत्र का महत्वपूर्ण संस्थान है उस पर सवाल खड़ा करने से बेहतर है अपने हार की समीक्षा करें। वोटर लिस्ट में डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नामों को लेकर भी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस से सवाल किए।

उन्होंने पूछा कि अगर किसी मतदाता का नाम दो बार दर्ज है या मृत व्यक्ति का नाम सूची में मौजूद है, तो ऐसे नामों को हटाने की प्रक्रिया पर कांग्रेस को इतना आपत्ति क्यों है।

लाहौर कांग्रेस के जिक्र पर भी पलटवार

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की CWC बैठक में लाहौर कांग्रेस के जिक्र के संदर्भ को लेकर भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के इतिहास और एओ ह्यूम का जिक्र करते हुए पार्टी पर सवाल उठाए और कहा कि यदि कांग्रेस इतिहास के पन्ने खोल रही है तो उसे अपने गठन से जुड़े इतिहास को भी देश के सामने रखना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि यह हिस्टोरिकल डॉक्यूमेंट में दर्ज है। ब्रिटिश के संरक्षण के लिए जिस कांग्रेस पार्टी को बनाया गया, वह आज भारत के चुनाव आयोग पर लाहौर कांग्रेस सेशन का उल्लेख करके अटैक कर रही है, इससे ज्यादा शर्मनाक बात कोई नहीं हो सकती।

Smriti irani
अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

वहीं, कांग्रेस ने CWC बैठक में चुनाव आयोग के खिलाफ गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR पर रोक और मतदाता सूची से हटाए गए नामों की बहाली जैसी मांगें आज उठाई हैं। इस तरह चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक टकराव और तेज हो गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com