विकसित गांव से ही बनेगा विकसित भारत, नवभारत कॉन्क्लेव में बोले शिवराज सिंह चौहान, बताया सरकार का संकल्प
Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित गांव ही विकसित भारत की नींव हैं। छोटे किसानों की आय बढ़ाने, खेती और महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (नवभारत फोटो)
Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave 2026: भारत की आत्मा गांवो में बसती है, इसलिए विकसित भारत के लिए विकसित गांव का लक्ष्य पूरा करना है। नवभारत द्वारा नई दिल्ली के पांच सितारा होटल रिजेंसी हयात में आयोजित विकसित भारत लीडरशिप कॉनक्लेव 2026 में नवभारत डिजिटल के एडिटर शैलेन्द्र तिवारी से विशेष बातचीत करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस समय हम अल-निनो की चुनौती का सामना कर रहे हैं।
रोजगार और गांव का सम्पूर्ण विकास
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित गांव से विकसित भारत की सोच सफल होने वाली है।आज भी 70 प्रतिशत लोग गांव में रह रहे हैं। गांव भारत की आत्मा है,इसलिए इसके विकास का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना सबसे पहले मध्यप्रदेश में बनाई। बेटी को बोझ नहीं वरदान समझा गया। उसके बर्फ लखपति बेटी योजना भी बनी। लाखों बेटियों की शादी MP में हुई जिसमें मुख्यमंत्री के रूप में आशीर्वाद देने मैं स्वयं जाता था।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी बोले- अगले 1000 वर्षों का भविष्य तय करेगा भारत
2020 दिल्ली दंगा साजिश मामला: अतहर खान की बेल खारिज, कोर्ट ने बताई बड़ी वजह
शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च की PRAGATI; 20 हजार कृषि-उद्यमी और 20 लाख किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प
ट्रोलिंग, मेंटल हेल्थ और क्लाइमेट चेंज…नवभारत के मंच पर भूमि पेडनेकर ने रखी बेबाक राय, जानें क्या कुछ कहा
50% स्थानीय निकाय चुनाव में सबसे पहले आरक्षण भी मध्यप्रदेश में दिया गया। इसके बाद पोषण योजना शुरू की। लाडली बहना योजना भी सकारात्मक साबित हुई। बहनों ने दुरुपयोग नहीं किया व स्वावलंबी बनीं। महिला सशक्तीकरण की प्रतीक बनीं। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि विकास सतत चलने वाली प्रक्रिया है। छोटे किसानों की आमदनी बढ़ाने का संकल्प है।
विकसित भारत में सभी नागरिकों पोषण तत्व मिले, स्वास्थ और शिक्षा सुविधा को बेहतर बनाएं। सगरिमापूर्ण जीवन जी पाएं यही लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले देश उसके बाद दल और उसके बाद व्यक्ति यानी मैं। मैं, अपना काम बेहतर तरीक़े से करता हूं।
छोटे किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य
कृषि मंत्री ने कहा कि वे छोटे किसानों की आय बढ़ाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं। नकली फर्टिलाइजर भी किसानों की समस्या है। अब इसमें सुधार के लिए कड़े दंड का प्रावधान करने जा रहे हैं। पेस्टिसाइड एक्ट के साथ जनजागृति मिशन चला रहे हैं। धरती माता का स्वास्थ्य खराब नहीं करना है।
किसानों को एजुकेट कर रहे हैं। नकली खाद बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बीज की आसानी से पहचान हो सके इसके लिए तकनीक विकसित की गई है। किसानों की दोगिनी आय सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है। छोटे किसानों के हितों की रक्षा करना है।
फल आनाज सब्जी का उत्पादन बढ़ा है उसी तरह लागत कम करने के उपाय जरूरी हैं। आनाज,फल, सब्जी के साथ के साथ इंट्रीग्रेटेड फार्मिंग जरूरी है क्योंकि ज्यादातर किसान छोटे हैं कम जमीन वाले हैं। अब प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण भारत की स्थिति सुधरी।
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा ग्रामीण इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर देना होगा। साफ पानी और स्वास्थ्य की व्यवस्था और मजबूत करनी है। इस पर पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से काम हो रहा है। स्थितियों में तेजी से बदलाव आया है।
यह भी पढ़ेः- नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी बोले- अगले 1000 वर्षों का भविष्य तय करेगा भारत
एडिटर इन चीफ ने किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत
चर्चा के पहले नवभारत के एडिटर इन चीफ निमिष माहेश्वरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान का स्वागत किया। नवभारत द्वारा प्रकाशित ‘महाराष्ट्र के गौरव’ नामक कॉफी टेबल बुक एवं नवराष्ट्र द्वारा प्रकाशित ‘महात्मा ज्योतिबा फुले’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी केंद्रीय मंत्री चौहान ने किया।
इस अवसर पर नवभारत ग्रुप के डायरेक्टर वैभव माहेश्वरी, नवभारत ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्रीनिवास राव, ग्रुप एडिटर संजय तिवारी,नवभारत के अध्यक्ष स्टीवेन सिंह ने कॉनक्लेव में शामिल अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
दिन भर चले नवभारत कॉनक्लेव में महाराष्ट्र व दिल्ली समेत देश भर से इंडस्ट्री, शिक्षा,स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों से जुड़े दिग्गज बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
