AAP के INDIA गुट से बाहर होने पर भड़के संदीप दीक्षित, केजरीवाल को बताया गिरगिट

आम आदमी पार्टी के इंडिया गठबंधन से अलग होने पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने तीखी प्रतिक्रिया दी, कहा, AAP कभी गठबंधन के साथ नहीं थी और भाजपा के खिलाफ खड़े होने का इरादा नहीं था।

आम आदमी पार्टी ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए इंडिया गठबंधन से अलग होने की घोषणा कर दी है। इस फैसले के बाद कांग्रेस समेत गठबंधन में शामिल अन्य विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दीक्षित ने कहा कि आम आदमी पार्टी कभी भी वास्तव में इंडिया गठबंधन के साथ नहीं थी, और न ही उसका इरादा भाजपा के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का था। उन्होंने आरोप लगाया, हम शुरू से मानते थे कि आम आदमी पार्टी, भाजपा की बी-टीम है। उन्होंने आगे कहा, जब अरविंद केजरीवाल पर एक के बाद एक कानूनी मामले सामने आने लगे, तो हमें लगा जैसे दो सौतेले भाइयों में लड़ाई हो गई हो, लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नहीं था।दीक्षित ने दावा किया कि बिहार और गुजरात चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा और आम आदमी पार्टी एक बार फिर साथ आ गए हैं, ताकि अन्य विपक्षी दलों को हराया जा सके।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com