‘आइए शीला दीक्षित जी के सपनों की राजधानी बनाएं’, संदीप दीक्षित ने नामांकन से पहले की भावुक अपील
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपनी मां के आशीर्वाद और दिल्ली के निवासियों के समर्थन से 16 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
- Written By: Saurabh Pal
संदीप दीक्षित और शीला दीक्षित (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपनी मां के आशीर्वाद और दिल्ली के निवासियों के समर्थन से 16 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दीक्षित ने राष्ट्रीय राजधानी के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए नई दिल्ली को एक बार फिर “शीला दीक्षित के सपनों का प्रतीक” बनाने के लिए जनता से समर्थन का आग्रह किया।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “अपनी मां के आशीर्वाद और दिल्ली के लोगों के प्यार और समर्थन के साथ, कल मैं नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करूंगा। मैं 24 अकबर रोड स्थित पुराने कांग्रेस कार्यालय से सुबह 10:30 बजे अपनी यात्रा शुरू करूंगा। वहां से मैं जामनगर हाउस जाऊंगा और औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र जमा करूंगा।
उन्होंने लिखा “मैं अपने साथ हर उस दिल्लीवासी की उम्मीदों और सपनों को लेकर चलूंगा जो दिल्ली के उज्जवल और बेहतर भविष्य में विश्वास रखते हैं। इस अवसर पर आप सभी का समर्थन और आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है। आइए एक बार फिर नई दिल्ली को शीला दीक्षित के सपनों की राजधानी बनाएं। दीक्षित भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा और आप के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में फिर आम आदमी पार्टी की लहर, निकाय चुनावों में 685 सीटों पर मिली जीत; BJP का बुरा हाल
पंजाब निकाय चुनाव: मतगणना में ‘झाड़ू’ का चला जादू! शुरुआती रुझानों में AAP ने बनाई बढ़त, कांग्रेस-SAD पस्त
‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
इससे पहले दिन में आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अभी भी बहुत काम किया जाना बाकी है। आप प्रमुख 2015 के चुनावों से नई दिल्ली विधानसभा सीट पर काबिज हैं। 2015 के विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा उम्मीदवार नुपुर शर्मा को 35 प्रतिशत से अधिक के अंतर से हराया था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से संबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2020 के चुनावों में केजरीवाल को 46,758 वोट मिले, उन्होंने भाजपा के सुनील कुमार यादव को 30 प्रतिशत से अधिक वोटों के अंतर से हराया। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने पहले ही सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 59 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है।
