Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर दर्ज हुई FIR? वायरल दावों को दिल्ली पुलिस ने बताया अफवाह

Cockroach Janata Party Delhi Protest: दिल्ली पुलिस ने वायरल हो रहे उन दावों को पूरी तरह फर्जी करार दिया है जिसमें कहा जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 06, 2026 | 10:33 PM

दिल्ली पुलिस- कॉकरोच जनता पार्टी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Delhi Police Statement On Cockroach Janata Party Delhi Protest: दिल्ली पुलिस ने मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे दावों को पूरी तरह फर्जी बताया है जिनमें दावों किया जा रहा है कि शनिवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

दिल्ली पुलिस ने वायरल हो रही खबरों को लेकर भ्रामक बताते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे बेवजह ना फैलाएं। केवल दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट्स और बयानों पर ही भरोसा करें।

 

सम्बंधित ख़बरें

‘हाथ में संविधान और दिल में अराजकता’, कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का कड़ा प्रहार

PHOTOS: कोई कॉकरोच मास्क तो कोई किताब और फूल लेकर पहुंचा…देखें CJP के प्रदर्शन की सबसे वायरल तस्वीरें

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नीट आंदोलन को उद्धव ठाकरे का बड़ा समर्थन

युवाओं को कमजोर समझने वाले सुन लें…, CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में गरजे उद्धव ठाकरे, मोदी सरकार को दी चेतावनी

Certain social media posts and news reports are claiming that Delhi Police has registered an FIR against the protesters at Jantar Mantar. It is clarified that no such FIR has been registered . Citizens are advised not to believe or circulate unverified information. Please rely… — Delhi Police (@DelhiPolice) June 6, 2026

क्या कहा दिल्ली पुलिस ने?

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट और समाचार रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लेकिन ऐसी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।” दिल्ली पुलिस ने आगे लिखा कि नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे फैलाएं। कृपया केवल दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन

बता दें कि शनिवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था जो शाम 5 बजे समाप्त हुआ। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शन ख़त्म होने के बाद अभिजीत ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि आज का प्रदर्शन तो सिर्फ़ एक ट्रेलर था…

सूत्रो के मुताबिक पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली की 40 प्लस डिग्री तापमान को नहीं झेल पाए और बीच में ही प्रदर्शन छोड़कर एसी कार में बैठे और रवाना हो गए।  एक तरफ कुछ प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि वे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में नहीं आए थे बल्कि वे अपनी उस मांग को लेकर आए थे जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात कही गई है। जंतर-मंतर पर भीड़ में शामिल हुए कुछ प्रदर्शनकारियों को तो यह पता ही नहीं था कि कॉकरोच जनता पार्टी क्या है और यह विरोध किसके लिए किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 पेपर लीक की अफवाहों पर NTA का बड़ा बयान, छात्रों को किया सतर्क

तो दूसरी तरफ प्रदर्शन ख़त्म होने के बाद पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि उनकी पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देने के लिए सात दिनों का समय दिया है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे दोबारा प्रदर्शन करेंगे।

Reports of an fir regarding the cockroach janata party protest are fake says delhi police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 10:33 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Education Minister Dharmendra Pradhan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.