Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Rekha Gupta : शपथ लेते ही एक्शन मोड में आ गईं रेखा गुप्ता, ले लिया ये बड़ा फैसला

गुरुवार को रामलीला मैदान में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई सरकार के सीएम के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण के ठीक बाद ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 20, 2025 | 04:08 PM

रेखा गुप्ता (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी सरकार की मुखिया रेखा गुप्ता एक्शन में आ गई हैं। अपने ताज़ातरीन कदम से उन्होंने यह बता दिया है कि वह शांत बैठने वाली नहीं हैं। रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण के बाद सचिवालय पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है।

गुरुवार को रामलीला मैदान में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई सरकार के सीएम के तौर पर शपथ ली। उनके साथ प्रवेश वर्मा समेत 6 अन्य विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के ठीक बाद ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई हैं।

एक्शन मोड में आईं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता ने न केवल दिल्ली सचिवालय पहुंचकर आधिकारिक रूप से सीएम का चार्ज संभाला बल्कि एक बड़ा फैसला भी ले लिया। उन्होंने दिल्ली में काम करने के एक्शन प्लान पर चर्चा करने के लिए गुरुवार शाम 7:00 बजे कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई है।

राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में, ईश्वर के नाम पर शपथ ली। रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज और पंकज कुमार सिंह ने नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली।

जानिए कौन हैं रेखा गुप्ता?

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनेंगी। वहीं, रेखा गुप्ता वर्तमान में देश की दूसरी महिला सीएम बनी हैं। रेखा शालीमार बाग से विधायक हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की नेता बंदना कुमारी को 29 हजार 595 वोटों से हराया है।

दिल्ली एनसीआर की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह हरियाणा के जींद से ताल्लुक रखती हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। रेखा साल 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद भी रह चुकी हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Rekha gupta came into action mode as soon as she took oath took big decision

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2025 | 04:08 PM

Topics:  

  • BJP
  • Parvesh Verma
  • Rekha Gupta

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई जीतने के दृढ़ संकल्प के साथ लड़ें: उद्धव ठाकरे का पदाधिकारियों को निर्देश

2

रामदास अठावले सीट बंटवारे से नाराज़, बोले-BJP के पास 26 सीटों का प्रस्ताव, कम से कम 15-16 सीटें दें

3

अखिलेश के ‘चक्रव्यूह’ को कैसे तोड़ेगी BJP? सपा ने चल दी सबसे बड़ी चाल, लखनऊ से दिल्ली तक बढ़ी हलचल

4

Who is Barkha Trehan: बलात्कारी सेंगर के समर्थन में उतरी महिला कौन? कनेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.