Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, ट्रंप को खुश करने के लिए देश के सम्मान से क्यों किया समझौता?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम को लेकर कहा कि ट्रंप के दबाव में देश के सम्मान के साथ समझौता करना ठीक नहीं है। पीएम मोदी को जवाब देना होगा।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: May 22, 2025 | 09:23 PM

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम होने के ऐलान के बाद से देश के अंदर जुबानी जंग शुरू हो गई है। ट्रंप के सीजफायर को लेकर भारत से पहले घोषणा करने पर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को देश के सम्मान से जोड़ते हुए पीएम मोदी सरकार पर हमले करने शुरू कर दिए हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए देश के सम्मान से मसझौता क्यों किया गया। सरकार को विपक्ष के सवालों के जवाब देने होंगे।

भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से भी गोलीबारी शुरू हो गई थी। भारत-पाकिस्तान की ओर से युद्ध के दौरान 10 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर दोनों देशों की तरफ से सीजफायर का ऐलान किया था। इसे लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार सरकार से कई सवाल कर रही है।

ट्रंप के दबाव में देश हित से समझौता ठीक नहीं

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को लेकर जब सारे विपक्षी दल मोदी सरकार के साथ खड़े थे तो केंद्र बैकफुट पर क्यों आया। पाक के खिलाफ जंग में सीजफायर का ऐलान करने वाले डोनाल्ड ट्रंप कौन होते हैं। क्या भारत के लिए फैसले अब ट्रंप लेंगे? पाकिस्तान को सबक सिखाने का यह सही मौका था। सारा देश मोदी सरकार से आस लगाए बैठा था। ऐसे में ट्रंप के दबाव में या अमेरिका को खुश करने के लिए देशहित में समझौता करना ठीक नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

‘जो मुझे छेड़ता है…उसे मैं नहीं छोड़ती’, ED एक्शन के बाद ममता ने दिखाया रौद्र रूप, मोदी और शाह को ललकारा

मैं देश नहीं झुकने दूंगा का दावा, लेकिन एक्शन बिलकुल उल्टा; विदेश नीति पर खरगे ने मोदी सरकार को घेरा

भ्रष्ट जनता पार्टी की सरकार ने लोगों की जिंदगी तबाह कर दी, राहुल गांधी ने गिनाईं BJP की ‘नाकामियां’

अकोला चुनाव में AIMIM की एंट्री से कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल? जानिए पूरा समीकरण

कैमरे के सामने ही क्यों खौलता है खून

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का खून सिर्फ कैमरे के सामने ही क्यों खौलता है। जब खौलना चाहिए था तब तो वह पीछे हट गए। पीएम मोदी यूं तो बड़ी-बड़ी बात करते हैं लेकिन असल में ट्रंप के दबाव में ही काम कर रहे हैं। भारत के फैसले इनके राज में ट्रंप ले रहे हैं।

PAK को समर्थन देने वाले तुर्की को भारत ने आईना दिखाया, अफगानिस्तान से रिश्ते पर भी उठी धुंध साफ की

खोखले भाषण देना बंद करें

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के राजस्थान दौरे के दौरान बीकानेर में दिए गए भाषण को लेकर उनपर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनता के बीच खोखले भाषण देना बंद करें। पूरा देश जवाब मांग रहा है कि पाकिस्तान को उसके अंजाम तक पहुंचाने से पहले युद्ध से पीछे क्यों हट गए। भारत पाकिस्तान युद्ध में ट्रंप का दखल क्यों हुआ।

कांग्रेस पूछ रही मोदी सरकार से 10 सवाल

  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कैसे किया सीजफायर का ऐलान।
  • भारत और पाकिस्तान युद्ध विराम का निर्णय क्यों लिया गया।
  • पाकिस्तान के साथ सीजफायर में क्या शर्तें रखी गईं, बैठक कर साझा की जाएं।
  • ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी अजहर मसूद और हाफिज सईद कैसे बच निकले?
  • पहलगाम के आतंकवादियों की अब तक क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी।
  • पहलगाम की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।
  • कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ बयान देने वाले मप्र के भाजपा मंत्री विजय शाह को बर्खास्त क्यों नहीं किया।
  • 25 अप्रैल को सिर्फ एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक क्यों बुलाई।
  • सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलाई जा रही जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हों।
  • भारत पाकिस्तान युद्ध पर चर्चा के लिए संसद में विशेष सत्र क्यों नहीं बुला रही सरकार।

Rahul gandhi target narendra modi on ceasefire ask 10 questions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 08:57 PM

Topics:  

  • Congress
  • Narendra Modi
  • Operation Sindoor
  • Pahalgam Attack
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.