वांगचुक को कुछ हुआ तो... सोनम वांगचुक के समर्थन में आगे आए कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा, सरकार को दी चेतावनी

Vivek Tankha on CJP Protest: सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वांगचुक को नुकसान पहुंचने पर वे सांसद पद छोड़ देंगे।
Vivek Tankha
कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vivek Tankha Support Sonam Wangchuk: राजधानी दिल्ली में सोमवार (20 जुलाई) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों ने केंद्रीय  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। सीजेपी के साथ तमाम विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और जाने-माने अधिवक्ता विवेक तन्खा ने इस मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि, सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करना सरकार, संसद और न्यायपालिका सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि अगर वांगचुक को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान पहुंचता है तो हम यह हम सबकी विफलती होगी। यदि ऐसा होता है तो कम से कम मैं सांसद बने रहना पसंद नहीं करूंगा।

 23 दिनों से भूख हड़ताल है सोनम वांगचुक

लद्दाख के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक बीते 23 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, उन्होंने 3 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए इसकी शुरुआत की थी। जहां 18 जुलाई को उनकी तबियत खराब होने पर दिल्ली पुलिस उन्होंने अपने साथ जबरदस्ती सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। वांगचुक ने वहां भी अपना अनशन जारी रखा है। साथ ही उन्होंने सरकार को चिट्ठी लिखकर जंतर-मंतर जाने की इजाजत देने की बात कही है।

सीजेपी ने निकाला संसद तक मार्च

बिते दिनों कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था। इस दौरान देशभर से हजारों छात्र इस मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े साथ ही लाठीचार्ज भी किया। सीजेपी का प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी है। छात्रों ने आज दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर आंदोलन किए हैं। दूसरी तरफ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ पंजाब से हजारों किसानों ने दिल्ली की ओर कूच कर दिया है।

कौन है विवेक तन्खा? 

विवेक तन्खा मध्य प्रदेश के जबलपुर से आते हैं। वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और राज्यसभा के सांसद है। तन्खा को मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात कहने के लिए जाना जाता है। वो अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com