बेबस मां, बुलंद हौसले और इंसाफ की जंग, उन्नाव रेप पीड़िता के प्रदर्शन में लगे BJP जिंदाबाद के नारे
Unnao Rape Case: सीबीआई की ओर से कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिए जाने पर, पीड़िता ने अपना पक्ष रखा है।
- Written By: मनोज आर्या
कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Protest Against Kuldeep Singh Segar: उन्नाव रेप केस में हाई कोर्ट के फैसले के बाद से फिर एक बार राजनीति गरमा गई है। आज दिल्ली के जंतर-मंतर में रेप पीड़िता प्रदर्शन करने पहुंची हैं। उनके साथ उनकी मां भी हैं। हालांकि इस दौरान एक भीड़ के बीच एक व्यक्ति भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। इसे लेकर पीड़िता की मां ने विरोध किया। इसके बाद उनकी मां बेहोश हो गईं। उन्नाव रेप पीड़िता की मां ने इस दौरान आरोपी कुलदीप सेंगर के लिए फांसी की भी मांग की थी।
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन उग्र होते देख पीड़िता की मां को प्रदर्शन स्थल से इधर उधर भी भेजा गया। इस दौरान कुछ लोग हाथों में तख्तियां लिए कुलदीप सेंगर के समर्थन में पहुंचे हैं। भीड़ से एक शख्स को भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते भी देखा गया है। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस और मीडिया का जमावड़ा भी देखा जा रहा है।
कोर्ट से कुलदीप सेंगर को राहत
बता दें कि साल 2017 में यूपी के उन्नाव में हुए बलात्कार मामले के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो रहा था। इस दौरान पीड़िता के समर्थकों और सेंगर का समर्थन कर रहे ‘पुरुष आयोग’ के सदस्यों के बीच तीखी बहस हो गई। पीड़िता के समर्थक आदेश का विरोध कर रहे थे तभी ‘पुरुष आयोग’ के सदस्य सेंगर के समर्थन में उतरे आए और जंतर-मंतर पहुंच गए, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच तकरार शुरू हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
सीबीआई (CBI) की ओर से कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिए जाने पर, पीड़िता ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि वह मुझे न्याय देगा। मैं हर महिला की आवाज उठा रही हूं। उसने कहा कि अगर सीबीआई ने यह कदम पहले उठाया होता, तो मुझे न्याय मिल गया होता। कुलदीप सेंगर की जमानत खारिज हो जाती क्योंकि उसने मेरे साथ बलात्कार किया था।
ये भी पढ़ें: कश्मीर में नजरबंद किए गए सियासतदान…शुरू हो गया एक नया घमासान, केसर की क्यारी में क्या पक रहा है?
‘मेरे पिता की हत्या कर दी गई’
पीड़िता ने भावुक होकर बताया कि मेरे पिता की हत्या कर दी गई। मेरे परिवार के सदस्यों को मार दिया गया। उसने आरोप लगाया कि उसके परिवार के सदस्यों और गवाहों की सुरक्षा हटा दी गई है। पीड़िता ने आगे बताया कि मेरे पति को उनकी नौकरी से निकाल दिया गया। मेरे बच्चे घर पर भी सुरक्षित नहीं हैं।
