-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Pm Modi Visited The Temple Of Goddess Durga At Cr Park And Also Offered Prayers At The Kali Bari Temple
दिल्ली: PM मोदी ने सीआर पार्क में मां दुर्गा के किए दर्शन, काली बाड़ी मंदिर में भी की पूजा-अर्चना
- Written By: पूजा सिंह
PM modi: महा अष्टमी के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने चित्तरंजन पार्क स्थित प्रतिष्ठित काली मंदिर में दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुए। साथ ही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की।

पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना
Prime Minister Narendra Modi: महा अष्टमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क स्थित प्रतिष्ठित काली मंदिर में दुर्गा पूजा समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के चितरंजन पार्क (सीआर पार्क) में लगे दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने काली बाड़ी मंदिर में पूजा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मां दुर्गा और मां काली की आरती उतारी और हाथ जोड़कर पूजा-अर्चना की। वहां मौजूद पंडित ने प्रधानमंत्री मोदी के माथे पर तिलक लगाया।
पंडाल में हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं
राजधानी में हर साल सीआर पार्क दुर्गा पूजा में भव्य पंडाल, जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं, जिसमें दिल्ली-एनसीआर समेत दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं। सीआर पार्क स्थित काली मंदिर परिसर, जिसकी स्थापना 1970 के दशक में हुई थी, शहर के बंगाली समुदाय के लिए एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
नवभारत विशेष: क्लाउड सीडिंग कहीं बिगाड़ न दे इकोसिस्टम, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा की तैयारी
LPG Price Today: 1 जुलाई को एलपीजी सिलेंडर हुआ 183.50 रुपये सस्ता, जानिए ताजा रेट
यातायात को लेकर एडवाइजरी की गई थी जारी
बता दें कि पीएम मोदी के दौरे से पहले विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की एक टीम ने सोमवार को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया था। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्थानीय निवासियों को कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों पर खड़े सभी वाहनों को हटाने का निर्देश दिया गया। इस बीच, दिल्ली यातायात पुलिस ने उत्सव के दौरान होने वाली भीड़ के मद्देनजर सीआर पार्क और उसके आसपास यातायात में महत्वपूर्ण व्यवधान की चेतावनी देते हुए एक एडवाइजरी जारी की।
इन मार्गों पर भारी जाम की संभावना
इसके मुताबिक, आउटर रिंग रोड (विशेषकर पंचशील और ग्रेटर कैलाश के बीच के हिस्से), लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जेबी टीटो मार्ग, इंद्र मोहन भारद्वाज मार्ग और सीआर पार्क मेन रोड सहित प्रमुख मुख्य सड़कों पर भारी जाम की संभावना जताई है। यह भी संकेत दिया गया है कि गुरुद्वारा रोड, बिपिन चंद्र पाल मार्ग और सीआर पार्क व जीके-टू की कई आंतरिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पंचशील, आईआईटी और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे सहित प्रमुख स्थानों से रूट डायवर्ट रहेंगे। हल्के और भारी मालवाहक वाहनों को इसी के अनुसार पुनर्निर्देशित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, पटना में बढ़े डेढ़ लाख से ज्यादा वोटर, SIR पर हुआ था बवाल
यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए एमजी रोड, अरबिंदो मार्ग, मथुरा रोड, लाला लाजपत रायरोड और महरौली-बदरपुर रोड जैसी वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। ये प्रतिबंध 2 अक्टूबर तक लागू रहने की उम्मीद है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm modi visited the temple of goddess durga at cr park and also offered prayers at the kali bari temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














