-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Paralympic Contingent Top Sarpanches Artisans Among 10000 Invitees For Republic Day Parade
गणतंत्र दिवस परेड: कर्तव्य पथ पर दिखेंगे पैरालंपिक खिलाड़ी, सरपंच व कारीगर, 10 हजार विशेष अतिथि आमंत्रित
- Written By: Saurabh Pal
गणतंत्र दिवस के अवसर इस बार पैरालंपिक खिलाड़ियों सहित उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले गांवों के सरपंच, हथकरघा कारीगर, वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता 10 हजार लोगों को विषेश अतिथि के तौर पर बुलाया जाएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर (गणतंत्र दिवस परेड)
नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस के अवसर इस बार पैरालंपिक खिलाड़ियों सहित उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले गांवों के सरपंच, हथकरघा कारीगर, वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता 10 हजार लोगों को विषेश अतिथि के तौर पर बुलाया जाएगा। सभी अतिथियों को कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस की परेड देखने का मौके मिलेगा। सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्वर्णिम भारत के इन वास्तुकारों में विविध पृष्ठभूमि के लोग हैं, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और सरकार की योजनाओं का सर्वोत्तम उपयोग करने वाले लोग शामिल हैं।
इसमें कहा गया कि राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में जन-भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि इन विशेष अतिथियों को विभिन्न क्षेत्रों और कार्यक्षेत्रों से चुना गया है। इसके लिए कुल 31 श्रेणियां थीं।
इन श्रेणियों में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले गांवों के सरपंच, आपदा राहत कर्मचारी, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जल योद्धा, जीवंत गांवों के अतिथि (गेस्ट्स फ्रॉम वाइब्रेंट विलेजेज़), पूर्वोत्तर राज्यों के अतिथि, सर्वश्रेष्ठ पेटेंट धारक, सर्वश्रेष्ठ स्टार्ट-अप व सड़क निर्माण श्रमिकों समेत अन्य शामिल हैं। बयान के अनुसार, आमंत्रित लोगों में हथकरघा कारीगर, पैरालंपिक दल के सदस्य और वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इसमें कहा गया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अलावा विशेष अतिथि राष्ट्रीय समर स्मारक, प्रधानमंत्री संग्रहालय और दिल्ली के अन्य प्रमुख स्थानों का भी दौरा करेंगे। उन्हें संबंधित मंत्रियों से बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा। मंत्रालय ने कहा कि शतरंज ओलंपियाड पदक विजेता, ब्रिज वर्ल्ड गेम्स रजत पदक विजेता और स्नूकर वर्ल्ड चैंपियनशिप स्वर्ण पदक विजेता को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है क्योंकि उन्होंने अपने-अपने खेलों में अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है।
बयान के मुताबिक, जिन सरपंचों के गांवों ने चुनिंदा सरकारी पहल में लक्ष्य हासिल किए हैं, उन्हें आमंत्रित किया गया है। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने पंचायतों के बीच एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की घोषणा की थी। जिन पंचायतों ने कम से कम छह प्रमुख योजनाओं में लक्ष्य हासिल किए हैं, उन्हें विशेष अतिथि के रूप में चुना गया।
Paralympic contingent top sarpanches artisans among 10000 invitees for republic day parade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; देखिए पूरी रिकॉर्ड लिस्ट
Aug 06, 2026 | 10:24 AMShare Market: भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक और निफ्टी 16 अंक पर खुला
Aug 06, 2026 | 10:18 AMगूंगी गुड़िया बयान पर NCP का जोरदार हल्लाबोल; हर्षवर्धन सपकाल और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Aug 06, 2026 | 10:16 AMMoong Dal Popcorn: घर पर बनाएं मूंग का क्रिस्पी पॉपकॉर्न, हेल्दी और हाई-प्रोटीन स्नैक, बच्चों को भी आएगा पसंद
Aug 06, 2026 | 10:11 AMछत्रपति संभाजीनगर में मनपा हुआ सख्त; नोटिस के बाद भी नहीं हटे 41 जर्जर भवन तो किया ध्वस्त
Aug 06, 2026 | 10:06 AMमुजफ्फरनगर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, 21 शिवभक्तों ने उठाई 221 फीट लंबी तिरंगा कांवड़
Aug 06, 2026 | 09:59 AMइंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फार्मासिस्ट पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा, आय से 108% अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
Aug 06, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














