Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मेरे पास कोई चारा नहीं बचा…सुसाइड से पहले जज अमन शर्मा के बोल, पिता को किया था आखिरी फोन, जानें पूरा मामला

Aman Kumar Sharma Judge Suicide: दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में एक जज अमन कुमार शर्मा ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उन्होंने अपना आखिरी कॉल पिता को किया था। जानें पूरा मामला।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 03, 2026 | 02:42 PM

जज अमन कुमार शर्मा (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aman Kumar Sharma Suicide Case: दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में शनिवार को एक 30 वर्षीय जज ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई। अमन शर्मा कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पद पर तैनात थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर लगभग 1:45 मिनट पर सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को एक कॉल आया, जो कि अमन शर्मा के जीजा शिवम ने किया था। उन्होंने बताया कि अमन ने घर के बाथरूम में आत्महत्या कर ली।

जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां अमन शर्मा का बाथरूम के अंदर मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद उनके पिता भी अलवर से आए। पिता ने पुलिस को पूरी बात बताई।

एक दिन पहले पिता को किया था फोन

मृतक अमन शर्मा के रिश्तेदार राजेश शर्मा ने बताया कि घटना से एक दिन पहले अमन ने पिता से रात 10 बजे फोन पर बात की थी। फोन पर उसने कहा था कि वह बहुत परेशान है और जीना मुश्किल हो गया है। अमन ने कहा कि मुझसे अब और नहीं संभल रहा। ये मेरा आखिरी कॉल है। मेरे पास अब कोई चारा नहीं बचा। पिता ने उनसे जानने की कोशिश की और मामला संभालना चाहा। अमन की परेशानी सुनकर पिता अलवर से उसी रात दिल्ली के लिए निकले और रात करीब 12 बजे घर पहुंचे।

सम्बंधित ख़बरें

विवेक विहार अग्निकांड: किसी के लिए बेड बनी चिता तो किसी ने सीढ़ियों पर तोड़ा दम; कैसे मरे 9 लोग, कारण क्या?

दिल्ली के शहादरा में बड़ा हादसा, घर में लगा AC फटा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

संदीप पाठक के घर पहुंची पंजाब पुलिस, पीछे वाले दरवाजे से भागे सांसद, सामने आया Video

शिक्षा सेवा है, विशुद्ध व्यापार नहीं… स्कूलों की मनमानी पर दिल्ली सरकार का शिकंजा; नियम तोड़ा तो जाएगी मान्यता

घर पहुंचने के बाद पिता को पूरी बात पता चली। अमन और उसकी पत्नी के बीच लंबे समये से विवाद चल रहा था। इस वजह से अमन कुछ महीनों से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। उन्होंने बताया कि घर पर पत्नी का पूरा कंट्रोल था और उसकी हर बात मानी जाती थी। अमन की पत्नी भी एक न्यायिक अधिकारी और उसकी बहन जम्मू में तैनात एक आईएएस अधिकारी है।

पिता को घर से निकल जाने को कहा

पिता ने दावा किया कि मामले को संभालने के लिए उन्होंने पत्नी के घर पर भी फोन किया था। लेकिन बहू ने उन्हें घर छोड़कर जाने को कहा और धमकी भी दी कि अगर वे नहीं गए तो पुलिस को बुलाकर उन्हें बंद करवा देगी। पिता ने बहू के माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया।

इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए अमन की पत्नी के चाचा को बुलाया गया था, ताकि बैठकर मामला सुलझ सकें। चाचा घर से निकले भी लेकिन उन्हें रास्ते में कोई मैसेज मिला और उन्होंने वहां आने से मना कर दिया और कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते।

फांसी के फंदे पर लटके मिले अमन

दोनों के बीच मामला और बिगड़ गया। घटना के दिन अमन एक कमरे में बैठा था और उसकी पत्नी दूसरे कमरे में ऊंची आवाज में बोल रही थी और अमन रो रहे थे। कुछ देर बाद पिता ने पत्नी से अमन के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसे नहीं पता कि अमन कहा है। पिता ने अमन के फोन पर कॉल किया को उनका फोन बाथरूम में बजा। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर जब अंदर देखा तो अमन पत्नी की चुन्नी से फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसे देक कर पिता टूट गए।

यह भी पढ़ें – दिल्ली के शहादरा में बड़ा हादसा, घर में लगा AC फटा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

अमन शर्मा ने की थी लव मैरिज

अमन शर्मा के ससुर उनके अंतिम संस्कार के लिए अलवर पहुंचे। रिश्तेदार राजेश शर्मा ने बताया कि अमन ने लव मैरिज की थी। ट्रेनिंग के दौरान दोनों मिले थे। इंटरकास्ट होने के कारण घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे। लेकिन बच्चों की खुशी के लिए उन दोनों की शादी करवा दी। फिलहाल, पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई पत्नी

राजेश शर्मा ने बताया क‍ि अमन शर्मा की पत्नी उनके अंत‍िम संस्‍कार में भी शामिल नहीं हुई। उसकी बहन जो कि आईएएस अध‍िकारी है वह उसके बच्‍चों को लेकर द‍िल्‍ली चली गई। राजेश शर्मा ने बताया कि अमन शायद अपने पिता के साथ हुए दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं कर सका।

No choice left judge aman kumar sharma committing suicide delhi police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2026 | 02:42 PM

Topics:  

  • Delhi News
  • Delhi Police
  • Suicide

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.