Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘दिल्ली में का बा…झाड़ू का सरकार बा, दारू का कारोबार बा’, लोकगायिका नेहा सिंह ने AAP की मटियामेट की

दिल्ली में चुनावी अखाड़ा सज चुका है। राजनीतिक सूरमा पूरे जोर-शोर से अपनी ताकत दिखा रहे हैं। राजधानी के विधानसभा चुनाव में देश की प्रमुख तीन पार्टियां आमने-सामने हैं।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Apr 28, 2025 | 12:38 PM

नेहा सिंह राठौर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः दिल्ली में चुनावी अखाड़ा सज चुका है। राजनीतिक सूरमा पूरे जोर-शोर से अपनी ताकत दिखा रहे हैं। राजधानी के विधानसभा चुनाव में देश की प्रमुख तीन पार्टियां आमने-सामने हैं। भाजपा-कांग्रेस और आप की इस त्रिकोणीय लड़ाई में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की एंट्री हो गई है। उन्होंने ‘बिहार में का बा’, ‘यूपी में का बा’ के तर्ज पर अब ‘दिल्ली में का बा’ आ गया है।

गौरतलब है कि लोकगीत के माध्यम से नेहा सिंह जनता के मुद्दों को उठाती रही हैं, हर बार की तरह इस बार भी उनके निशाने पर सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी है। उन्होंने केजरीवाल के कार्यकाल में दिल्ली शराब घोटाले सहित अन्य मुद्दों पर घेरा है।

नेहा सिंह राठौर का गानां कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है। जिसमें नेहा सिंह राठौर गा रही हैं ” झाड़ू की सरकार बा, दारू का कारोबार बा, महाघोटाले में सारा मंत्रिमंडल गिरफ्तार बा…दिल्ली में का बा” नेहा सिंह राठौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

‘गरीबी नहीं, गरीबों को हटा रही रेखा सरकार’, बिना आदेश घर तोड़ने पर AAP ने BJP को घेरा

‘नहीं मालिक आप जैसा बोलोगे वैसा करूंगा…’ PM मोदी और ट्रम्प के AI वीडियो से सियासी भूचाल

‘मुंबई का मेयर हिंदू-मराठी नहीं, भारतीय होगा’, फडणवीस पर कांग्रेस अध्यक्ष सपकाल का पलटवार

दिल्ली में का बा? pic.twitter.com/Kx13HZirxk — Congress (@INCIndia) January 23, 2025

नेहा सिंह ने इस गाने में अरविंद केजरीवाल के साथ ही साथ नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। हालांकि सीधे नाम न लेते हुए चौकीदार शब्द का जिक्र किया गया है। इसके अलावा इस गाने में दिल्ली के कथित शराब घोटाले, शीश महल विवाद, यमुना सफाई, लोकपाल बिल जैसे तमाम मुद्दों का जिक्र किया गया है।

दिल्ली में 10 वर्षों के बाद आम आदमी पार्टी को भारी एंटी इनकंबेसी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भाजपा इसका फायदा उठाने की ताक में है। अभी तक दिल्ली ही में भाजपा को विधानसभा चुनावों में मुंह की खानी पड़ी है। इसके अलावा अन्य राज्यों में भाजपा का चुनावी गुणा गणित सफल रहा है। इस नजरिए से भी इस बार का चुनाव खास है।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस समय प्रचार-प्रसार में राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। राजधानी में 5 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा। वहीं 8 फरवरी को चुनावी नतीजे आएंगे।

Neha singh rathore targets kejriwal in song delhi mein ka ba

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2025 | 05:31 PM

Topics:  

  • AAP
  • Congress
  • Delhi Assembly Elections
  • Neha Singh Rathore

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.