दिल्ली में शुरू हुई नमो यमुना रिवर सफारी, सोनिया विहार से जगतपुर तक 6 किलोमीटर का सफर; देखें VIDEO

Namo Yamuna River Safari: दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुर तक शुरू हुई 6 किलोमीटर की रिवर सफारी, क्रूज सेवा के साथ लाइट एंड साउंड शो, म्यूजिकल फाउंटेन और बच्चों के मनोरंजन की भी मिलेगी सुविधा।
Yamuna River Safari
यमुना रिवर सफारीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिल्लीवासियों के लिए पर्यटन और मनोरंजन का नया विकल्प

  • राजधानी दिल्ली में शुरू हुई नमो यमुना रिवर सफारी

  • सोनिया विहार से जगतपुर के बीच 6 किलोमीटर की राउंड ट्रिप क्रूज सेवा शुरू

Rekha Gupta Launch Namo Yamuna River Safari: दिल्लीवासियों के लिए पर्यटन और मनोरंजन का नया विकल्प शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सोनिया विहार में नमो यमुना रिवर सफारी की शुरुआत की। इस परियोजना के तहत सोनिया विहार से जगतपुर के बीच 6 किलोमीटर की राउंड ट्रिप क्रूज सेवा शुरू की गई है। इस दौरान लोग यमुना नदी में नौका विहार के साथ प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकेंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल केवल नाव की सवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि मां यमुना के प्रति लोगों की आस्था और श्रद्धा को भी दर्शाती है। उन्होंने दिल्लीवासियों से परिवार और बच्चों के साथ यहां आने की अपील की।

लाइट एंड साउंड शो और मनोरंजन की सुविधाएं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि रिवर सफारी में लोगों के मनोरंजन के लिए कई सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां शानदार लाइट एंड साउंड शो के साथ बच्चों और बड़ों के लिए मनोरंजन की गतिविधियां उपलब्ध होंगी। वहीं, कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि इस स्थान पर फूड जोन, बच्चों के खेलने का क्षेत्र और मनोरंजन जोन भी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि हर शाम यहां म्यूजिकल फाउंटेन शो आयोजित किया जाएगा। इसमें भगवान श्रीकृष्ण और यमुना नदी से जुड़ी कहानियां दिखाई जाएंगी। भविष्य में इस परियोजना के तहत और नावें जोड़ी जाएंगी। साथ ही वॉटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां भी शुरू करने की योजना है।

Yamuna River Safari
बहुमत के बावजूद सतेज पाटिल के हाथ से फिसली बाजी, सरकार के फैसले से बदला गोकुल का गणित; राजेश पाटिल बने अध्यक्ष
Yamuna River Safari
प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

दिल्ली में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि जल जीवन का आधार है और देश में अंतर्देशीय जलमार्गों को विकसित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का हिस्सा है। उन्होंने इस परियोजना को केंद्र और दिल्ली सरकार के सहयोग का उदाहरण बताया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में बुनियादी ढांचे के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इनका उद्देश्य दिल्ली में यातायात का दबाव कम करना और लोगों को बेहतर सुविधाएं देना है।

उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा ने भी इस पहल को दोनों सरकारों के बेहतर तालमेल का परिणाम बताया। उन्होंने यमुना की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पिछले दो दशकों में नदी ने अपनी पहचान खोई है।

सरकार का मानना है कि इस तरह की पहल से दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को यमुना नदी से जुड़ने का नया अवसर मिलेगा।