रोहिणी जेल में कैदी की हत्या से मचा हड़कंप, तंबाकू बेचने को लेकर विवाद की आशंका

Rohini jail Murder Case: दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। तंबाकू बना हत्या की वजह?
Rohini Murder case
रोहिणी जेलSource- Social Media
Published on
Updated on

Rohini Jail Murder Case: दिल्ली की रोहिणी जेल में सोमवार दोपहर एक विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रमोद के रूप में हुई है, जो आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद था। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

दिल्ली की रोहिणी जेल में दिनदहाड़े हत्या की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आर्म्स एक्ट में बंद कैदी पर धारदार हथियार से हमला किया गया था जिससे उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार वारदात सोमवार दोपहर 12 बजे की है। जेल परिसर में प्रमोद पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल प्रशासन ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Rohini Murder case
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

तंबाकू बना हत्या का कारण ?

सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद दो अन्य कैदी भोला और मुकेश ने प्रमोद पर हमला किया। बताया जा रहा है कि प्रमोद जेल के अंदर तंबाकू बेचने का काम करता था और इसी को लेकर उसका भोला और मुकेश से विवाद हुआ था। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और हमले में शामिल कैदियों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

जेल के अंदर हथियार पर सवाल

रोहिणी जेल तिहाड़ जेल परिसर प्रशासन के तहत आता है। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि धारदार हथियार जेल के अंदर कैसे पहुंचा? जेल में प्रवेश के दौरान कैदियों और परिसर की तलाशी तथा सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हथियार अंदर पहुंचना जांच का अहम बिंदु होगा। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन घटना के कारणों, हमलावरों की भूमिका और हथियार जेल के अंदर पहुंचने के स्रोत की जांच कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com