दिल्ली: मोती नगर के शोरूम में मिला युवती का शव, चेंजिंग रूम में खून से लथपथ मिली शबनम, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Moti Nagar Murder Case: राजधानी दिल्ली के मोती नगर इलाके में कपड़ों के एक शोरूम के चेंजिंग रूम में युवती का खून से लथपथ शव मिलने से दहशत फैल गई है। युवती की गला रेतकर हत्या की गई है।
delhi moti nagar murder
घटनास्थल पर मृतका के पितासौजन्य-सोशल मीडिया स्क्रीनग्रैब
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिल्ली के मोती नगर में कपड़ों के शोरूम के ट्रायल रूम के अंदर मिला युवती शबनम का शव।

  • धारदार हथियार से गला रेतकर की गई हत्या, फर्श पर चारों तरफ फैला था खून।

  • मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीम, आरोपी की तलाश जारी।

Showroom Changing Room Murder Delhi: दिल्ली के मोती नगर इलाके से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मोती नगर इलाके में कपड़ों की एक दुकान के चेंजिंग रूम में 19 साल की एक युवती का शव मिला। दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच चल रही है।

युवती का शव मिलने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इस वारदात पर खुद को चश्मदीद बताने वाली एक महिला ने बताया वह लड़की मेरे यहां काम करती थी। उसने मेरी दुकान के ठीक सामने वाली जगह पर काम करना शुरू किया था। शाम करीब 6:45 बजे मैंने उसे देखा मैं अपनी दुकान से उसकी दुकान देख सकती थी। वह वहां बैठी अपना फोन इस्तेमाल कर रही थी।

एक आदमी ने शबनम को पीटा था

महिला ने आगे बताया कि शाम करीब 7:30 बजे मुझे उसके मालिक का फोन आया, उन्होंने कहा, 'मुझे शबनम दुकान में नहीं दिख रही है। एक आदमी आया था और उसने उसे बहुत बुरी तरह पीटा है। क्या आप जाकर देख सकती हैं कि क्या हुआ है? वह कहीं नहीं मिल रही है और उसने दुकान भी खुली छोड़ दी है।' मैं वहां गई, लेकिन हमें कुछ नहीं मिला।

delhi moti nagar murder
सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

दुकान से बाहर नहीं आई थी शबनम

बाद में, मालिक ने दो पड़ोसियों को भेजा। उन्होंने रात करीब 8:00 बजे दुकान बंद करके ताला लगा दिया। फिर, रात करीब 8:30 बजे वे लोग मेरे पास वापस आए और बोले, 'शबनम शायद अभी भी अंदर ही है। हमने फुटेज चेक की, वह बाहर नहीं निकली है। सीसीटीवी फुटेज में सिर्फ एक आदमी को बाहर निकलते देखा, लेकिन वह बाहर नहीं आई। ऐसे में पड़ोसियों ने कहा, 'क्या आप हमारे साथ अंदर चलकर देख सकती हैं?'

delhi moti nagar murder
IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

ट्रायल रूम में खून से सनी मिली शबनम की लाश

महिला ने आगे बताया कि हम वीडियो रिकॉर्ड करते हुए अंदर गए, लेकिन शुरू में कुछ दिखाई नहीं दिया। फिर, मेरी नजर सबसे पीछे वाले हिस्से ट्रायल रूम पर पड़ी, जहां मुझे उसका दुपट्टा फर्श पर पड़ा दिखा, और अंदर से खून बह रहा था। हमने तुरंत पुलिस को फोन किया और शबनम के माता-पिता से संपर्क किया। उसका गला रेता हुआ था और वह फर्श पर पड़ी थी, चारों तरफ खून ही खून था।

शबनम के पिता ने देवर को ठहराया जिम्मेदार

मृतका शबनम के पिता का ने बताया कि हमें रात 9:00 बजे पता चला कि हमारी बेटी की दुकान में हत्या कर दी गई है। सूरज ने उसकी हत्या की है। वह हमारी बेटी का देवर है। वह तीन महीने से दुकान में काम कर रही थी।

हमारी पुलिस से मांग है कि इसमें शामिल सभी छह लोगों को सजा दी जाए। इस वारदात के बाद मोती नगर इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।