-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Mother Dairy Milk Price Hike By Rs 2 Per Liter This Is The Reason Behind The Price Hike
भीषण गर्मी के बीच मदर डेयरी ने दिया झटका, बढ़ गए दूध के दाम, यहां देखें रेट लिस्ट
- Written By: अर्पित शुक्ला
मदर डेयरी ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। बढ़ी हुई कीमत 30 अप्रैल से ही लागू हो जाएगी। अधिकारी ने कहा कि खरीद कीमतों में उछाल गर्मियों की शुरुआत के कारण भी आई है।

मदर डेयरी
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में दूध एवं डेयरी उत्पादों की विक्रेता मदर डेयरी ने खरीद लागत बढ़ने का हवाला देते हुए दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि मूल्य संशोधन 30 अप्रैल, 2025 से पूरे बाजार में प्रभावी हो जाएगा। मदर डेयरी के अधिकारी ने कहा, “खरीद लागत में उल्लेखनीय वृद्धि से निपटने के लिए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया है। पिछले कुछ महीनों में लागत चार-पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है।”
अधिकारी ने कहा कि खरीद कीमतों में उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत होने के अलावा लू की स्थिति के कारण भी आई है। मूल्य वृद्धि के बाद दिल्ली-एनसीआर में टोन्ड दूध (थोक बिक्री) की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 69 रुपये प्रति लीटर होगी।
दो रुपये बढ़े दाम
इसके साथ टोन्ड दूध (पाउच) की कीमत 56 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 57 रुपये जबकि डबल टोन्ड दूध की कीमत 49 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। मदर डेयरी ने गाय के दूध की कीमत भी 57 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 59 रुपये प्रति लीटर कर दी है। मदर डेयरी अपने स्टोर, अन्य दुकानों और ई-कॉमर्स मंचों के जरिये दिल्ली-एनसीआर के बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। उन्होंने कहा, “हम अपने दुग्ध उत्पादक किसानों की आजीविका का समर्थन करते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” अधिकारी ने कहा कि यह मूल्य संशोधन बढ़ी हुई लागत का केवल आंशिक प्रभाव दर्शाता है, जिसका उद्देश्य किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों का ख्याल रखना है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: ईंधन खजाने पर बैठे रूस में तेल-गैस की किल्लत! 18-18 घंटे लगानी पड़ रही लाइन, जानिए इसके पीछे की वजह
नवभारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: दिल्ली में जुटने जा रहे देश के ये बड़े दिग्गज, जानिए इस महामंथन में क्या है खास
‘अत्यंत पीड़ादायक है’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोषाध्यक्ष का पहला बयान, बोले- आय-व्यय का पूरा हिसाब सुरक्षित
‘नौकरों जैसा बर्ताव करती थीं ममता’, राहुल सिन्हा ने पूर्व CM पर लगाए गंभीर आरोप; BJP नेता ने खोले कई राज
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कर्नाटक में बी बढ़े थे दाम
भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार ने गुरूवार को कर्नाटक मिल्क फेडरेशन की ओर से सप्लाई किए जाने वाले सहकारी दुग्ध यानी नंदिनी दूध की कीमतों में 4 प्रतिशत प्रति लीटर की बढ़त करने का फैसला लिया है। ये निर्णय केएमएफ और किसान संगठनों की डिमांड पर विचार करने के बाद लिया गया है।दूध की कीमत बढ़ाने का ये फैसला दक्षिण भारत के उगादी त्योहार से ठीक पहले लिया गया है, जिसे 30 मार्च को पूरा कर्नाटक धूमधाम से मनाने वाला है। हालांकि अब दूध की कीमतें तो बढ़ेगी, तो होटलों से लेकर मिठाई की दुकानों में चाय, कॉफी और दूध से बनने वाले बाकी प्रोडक्ट्स के दामों में बढ़ोतरी देखने के लिए मिलेगी।(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mother dairy milk price hike by rs 2 per liter this is the reason behind the price hike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए आज का भविष्यफल
Jul 06, 2026 | 12:10 AM‘सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा’, अलायंस में नीति टेलर ने सुनाई टॉक्सिक रिलेशनशिप की दर्दनाक कहानी
Jul 05, 2026 | 11:54 PMराम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
Jul 05, 2026 | 11:02 PMरिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ZEE5 से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, आखिर क्यों हटानी पड़ी विवादित फिल्म?
Jul 05, 2026 | 10:56 PMभारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMनन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














