Delhi Police Action: बांग्लादेशियों को भारत में बसाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 10 साल से करा रहा था अवैध घुसपैठ
अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के अभियान में 40 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अवैध रूप से बांग्लादेशियों को बसाने वाला मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार किया गया है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशियों को भारत में अवैध रूप से बसाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों की भारत में घुसपैठ कराने और उसे देश के विभिन्न शहरों में बसाने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गैर भारतीयों को लेकर सर्च ऑपरेशन चला रखा है जिसके चलते आरोपी को दबोच लिया गया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान 40 अवैध बांग्लादेशियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
भारत में अवैध रूप से रहे रहे पाकिस्तान, बांग्लादेश या अन्य देश के लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इस दौरान दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लग गई। दरअसल बांग्लादेशियों की भारत में एंट्री कराने वाला मास्टमाइंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वहीं अजमेर में भी पुलिस ने 6 बांग्लादेशियों को अवैध रूप से रहते हुए गिरफ्तार कर लिया है। देश भर में इस तरह के सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
10 साल से अवैध बांग्लादेशियों की करा रहा था घुसपैठ
पकड़ा गया मास्टरमाइंड अवैध रूप से भारतस में बांग्लादेशियों की एंट्री कराता था और उन्हें कई शहरों में ले जाकर बसा देता था। आरोपी 10 साल से ये काम कर रहा था। इसका नेटवर्क दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे कई शहरों तक फैला है। आरोपी के साथ इस काम में और कौन-कौन जुड़ा है फिलहाल पुलिस इस बारे में उससे और पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही और भी बांग्लादेशियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी और फिर टीम उनको भी गिरफ्तार करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
Chandranath Rath Murder Case: सुवेंदु अधिकारी PA हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
Gadchiroli Ganja Farming : धानोरा में गांजे की खेती का पर्दाफाश; 27 लाख का माल जब्त, 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
सोलापुर में नाबालिग का अपहरण: विधायक के दबाव में पुलिस? न्याय के लिए थाने के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
अकेले साउथ ईस्ट से 40 से अधिक अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन में अकेले साउथ ईस्ट से ही 40 से अधिक बांग्लादेशी गिरफ्तार किए गए हैं। ये सभी कई वर्षों से अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे थे। इन सभी को जब हिरासत में लिया गया तो इनके पास कोई भी वैलिड डॉक्यूमेंट्स नहीं थे। इनके पास भारत में रहने या आने संबंधी कोई वीजा या पेपर भी नहीं था।
दिल्ली की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अजमेर में भी 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार
अजमेर में अवैध रूप से रह रहे 6 बांग्लादेशी नागरिकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर के तमाम इलाकों में पुलिस की टीमों ने एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान दस्तावेजों की जांच की गई तो कई फर्जी निकले। पुलिस ने 2151 दस्तावेजों की जांच करने के बाद 6 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया। इससे पहले सूरत में भी करीब 800 बांग्लादेशियों को अवैध रूप से रहते हुए गिरफ्तार किया गया था।
