दिल्ली के मक्कड़ अस्पताल में देर रात लगी भयंकर आग, मची अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं
Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में बीते रविवार रात आग लग गई। बीते रविवार देर रात 11 बजकर 42 मिनट पर लगी इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
दिल्ली के मक्कड़ अस्पताल में आग
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में बीते रविवार रात आग लग गई। इस बाबत दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने आज यानी सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बीते रविवार देर रात 11 बजकर 42 मिनट पर लगी इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने यह भी बताया कि दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले एक ‘एयर कंडीशनर’ और अस्पताल के एक बिस्तर में आग लगी थी। उन्होंने बताया कि इसे तुरंत बुझा दिया गया और कुछ मरीजों को तत्काल बाहर निकाला गया। इस बाबत फायर ऑफिसर दीपक हुड्डा ने कहा कि ‘हमें अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी। यह आग अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जिसे मौके पर पहुंचकर बुझा दिया गया है।’
#WATCH | Delhi: A fire broke out at a multispeciality hospital in Laxmi Nagar. Four fire tenders are at the spot. Fire dousing operations underway: Delhi Fire Service (Visuals from the spot) pic.twitter.com/fyGp2XKE47 — ANI (@ANI) March 30, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Gummidipoondi Boiler Blast: तमिलनाडु के स्टील प्लांट में फटा बॉयलर, एक मजदूर की मौत और चार घायल
Chandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल
उज्जैन के बड़नगर में भीषण अग्निकांड: बारदान-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, कई घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू
दमोह के हटा में बंद पड़े दो मंजिला कच्चे मकान में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
इस घटना पर मिली जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी नगर में मक्कड़ मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल स्थित है। यहां ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, मक्कड़ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आग लगने की घटना बेसमेंट में शुरू हुई, जिसके बाद धुआं पूरे अस्पताल में फैल गया। वहीं आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। चार फायर टेंडर ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, दिल्ली में इससे पहले भी अस्पतालों में आग की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं मई 2024 में पूर्वी दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगी थी, जिसमें कई लोगों की जान गई थी।
