सिरफिरे आशिक ने वीडियो कॉल पर लड़की को किया प्रपोज, कहा- ‘मुझसे प्यार करो, नहीं तो कर लूंगा खुदकुशी’; पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Written By: दामिनी सिंह
File Pic
नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) पर एक सिरफिरा आशिक इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस आशिक के कारनामें जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। जो एक लड़की के प्यार में इस तरह से पागलपन किया है कि जिसे जानकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। आशिक की हरकत ने तो पुलिस (Police) वालों के भी होश उड़ा दिए।
दअरसल, यह मामला नोएडा के सेक्टर-39 से सामने आया। जहां एक युवक एक लड़की के प्यार में इस कदर पागल हो गया कि उसे वीडियो कॉल कर प्यार करने की धमकी देने लगा आशिक ने लड़की को वीडियो कॉल पर प्रपोज कर कहा, ‘मुझसे दोस्ती करो, प्यार करो, नहीं तो हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर लूंगा।’ जिसको सुनकर लड़की डर गई और उनसे इसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई।
गौरतलब है कि पुलिस को शिकायत के दौरान लड़की ने शख्स का नाम मनोज नेपाली बताया और कहा कि शख्स बहुत टाइम से उसके पीछे पड़ा हुआ था। वो उसे बार-बार फोन करके उससे दोस्ती करने के लिए कहता था। जिसपर लड़की ने जवाब में हर बार उसे मना किया। बावजूद इसके शख्स उसे बार-बार कॉल करके परेशान करने लगा। जिसके बाद लड़की ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
ईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
जिसके बाद शख्स ने उसे दूसरे नंबर से वीडियो कॉल किया। जब लड़की नें वीडियो कॉल उठाया तो सबसे पहले शख्स ने उसे प्रपोज किया उसके बाद उससे दोस्ती करने के लिए कहने लगा। इस पर जब लड़की ने उसे मना किया तो शख्स हाथ में चाकू लेकर खुदखुशी करने की धमकी देने लगा। गौरतलब है कि पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
